फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी टंकी आरओबी तैयार, आज हो जाएगा चालू

Thu, 15 Nov 2018 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रयागराज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो,प्रयागराज
विज्ञापन
पानी टंकी रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) बृहस्पतिवार को एक तरफ से खुल जाएगा। मंडलायुक्त डॉ.आशीष कुमार गोयल ने वाहन से बुधवार को पुल को पार किया। उन्हें निर्माण में कोई खामी नहीं मिली। इसी के साथ खुसरोबाग से आने वाली लेन सुबह पांच बजे खोल दी जाएगी। यह लेन पानी टंकी चौराहे पर नवाब युसूफ रोड की तरफ खुलेगी। हालांकि, पानी टंकी से खुसरोबाग की तरफ जाने वाली लेन के 26 दिसंबर को खुलने की उम्मीद है। इसी के साथ कुंभ के अंतर्गत हो रहे बड़े कार्यों के पूरा होने की शुरुआत भी हो गई है।
विज्ञापन


आरओबी निर्माण का कार्य 15 नवंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था लेकिन, एक दिन पहले काम पूरा हो गया। मंडलायुक्त डॉ.आशीष कुमार गोयल ने बुधवार को पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने समय से जल्द काम पूरा होने पर मुख्य परियोजना प्रबंधक तथा पूरी टीम की सराहना की। साथ में टोकन के तौर पर मेसन राम सिंह को 500 रुपये का पुरस्कार दिया। मुख्य परियोजना प्रबंधक सतीश कुमार ने पानी टंकी से खुसरोबाग की तरफ की लेन को भी तीन-चार दिनों में खोले जाने की बात कही। हालांकि, 26 नवंबर को हाईकोर्ट फ्लाईओवर का निर्माण कार्य भी पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। उसी दिन पुल खुल भी जाएगा। उसी के साथ पानी टंकी आरओबी के दूसरे लेन को भी खोले जाने की उम्मीद है। इसके बाद ही इस आरओबी के बनने का पूरा लाभ शहरियों को मिल पाएगा लेकिन, एक लेन के खुल जाने से जाम से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

उधर, एमएनएनआईटी और रामबाग आरओबी पांच दिसंबर तक खुल पाएगा। मुख्य परियोजना प्रबंधक ने बताया कि अभी रेलवे ने स्लैब नहीं बनाया है। रेलवे ने 30 नवंबर तक काम पूरा करने के लिए कहा है लेकिन, उसमें कुछ देरी हो सकती है। इसलिए पांच दिसंबर तक दोनों आरओबी शुरू हो पाएंगे। कुंभ के मद्देनजर शहर के लिए तैयार यातायात व्यवस्था दिसंबर में लागू कर दी जाएगी। यातायात परामर्शदात्री समिति की बुधवार को पुलिस लाइन में हुई बैठक में यातायात की तैयारियाें की समीक्षा की गई। साथ में समय से पहले ही पूरी व्यवस्था को लागू करने पर चर्चा हुई। ताकि, कोई खामी हो तो समय रहते उसे दूर कर लिया जाए।
विज्ञापन


बैठक में जौनपुर, वाराणसी, मिर्जापुरद्व रीवा, कानपुर, लखनऊ आदि मार्गों पर पार्किंग व्यवस्था, वाच टावर, डायवर्जन, बैरियर, क्रेन, साइनेज लगाने आदि बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। मंडलायुक्त डॉ.आशीष कुमार गोयल ने शहर के भीतर दिसंबर से ही ट्रैफिक प्लान लागू करने का निर्र्देश दिया। शटल बस सेवा को सुचारू करने का भी निर्देश दिया। मंडलायुक्त ने हाईवे पर बने अवैध ढाबों, शहर में अतिक्रमण तथा अवैध पार्किंग के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया। इसके लिए हर क्षेत्र में एक अफसर की जिम्मेदारी तय करने भी निर्देश दिया। बैठक में रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों से कुंभ के बीच आवागमन समेत अन्य पहलुओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में अपर पुलिस महानिदेशक एसएन साबत, पुलिस महानिरीक्षक मोहित अग्रवाल, कुंभ मेलाधिकारी विजय किरन आनंद, डीएम सुहास एलवाई, एसएसपी नितिन तिवारी, एसपी ट्रैफिक कुलदीप सिंह आदि मौजूद रहे।

कुंभ के दौरान मुख्य स्नान पर्वों के अलावा एक दिन पहले और बाद में शादी की तारीख न तय करें। अन्यथा, परेशानी उठानी पड़ेगी। शादी के लिए गेस्ट हाउस, विवाह घर ही नहीं मिलेंगे। जिला प्रशासन ने इन तारीखों पर गेस्ट हाउस, विवाह घर, वैंक्वेट हॉल आदि की बुकिंग पर रोक लगा दी है।
प्रमुख स्नान पर्व मकर संक्रांति 15 जनवरी, पौष पूर्णिमा  21 जनवरी, मौनी अमावस्या चार फरवरी, बसंत पंचमी 10 फरवरी, माघी पूर्णिमा 19 फरवरी तथा महाशिवरात्रि चार मार्च को हैं। एडीएम सिटी अशोक कुमान कनौजिया ने बताया कि कुंभ के दौरान
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें