फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगम पर मारपीट, कई घायल

Fri, 28 Nov 2014 02:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। संगम में बृहस्पतिवार को निशान चढ़ाए आए लोगों की घाटियों और ठेले वालों से जमकर मारपीट हुई। लोगों ने चाट का ठेला लगाने वाले युवक को पीटा तो जवाब में घाटिए भी एकजुट हो गए। निशान चढ़ाने आए लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। मौके पर दारागंज थाने के दो सिपाही भी पहुंचे और मामले को शांत करवाया। देर रात तक दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन

  निशान चढ़ाने के लिए लोग दोपहर बाद फाफामऊ से ट्रैक्टर से आए थे। इसमें महिलाएं और बच्चे भी थे। बड़े निशान चढ़ाने संगम चले गए। इसी बीच कुछ बच्चे चाट खाने लगे।
जब ग्रामीण लौटे तो चाट वाले को बच्चों से झगड़ता देखा। विवाद रुपये को लेकर शुरू हुआ था। इस बात को लेकर फाफामऊ से आए कुछ युवकों ने चाट विक्रेता को पीटना शुरू कर दिया। उसका ठेला भी पलट दिया गया। चाट विक्रेता भागा और बचाने के लिए शोर मचाने लगा। आवाज सुनकर घाट पर मौजूद नाविक और घाटिए भी जुट गए। निशान चढ़ाने आए लोगों को घेर लिया गया और मारपीट शुरू हो गई। जिसके हाथ में जो कुछ भी आया, वह उसे लेकर दूसरे पर टूट पड़ा। अंत में घाटिए ही भारी पड़े। पुलिस ने समझौता कराके लोगों को लौटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें