फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू वाहन से कुचलकर रिटायर फौजी की मौत

Wed, 26 Oct 2016 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
धूमनगंज इलाके में चतुर्थ वाहिनी पीएसी गेट के सामने मंगलवार दोपहर बेकाबू वाहन ने रिटायर फौजी को कुचल दिया। हादसे के बाद आसपास के लोग भागकर पहुंचे। घायल फौजी को घरवाले वाले एसआरएन ले गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने फौजी को मृत घोषित कर दिया। तब घटना की जानकारी धूमनगंज पुलिस को दी। अनहोनी की घटना से घर में कोहराम मचा हुआ है। 
विज्ञापन

कौशाम्बी जनपद में उरई उमरखा गांव के भंवर सिंह (40) फौज में थे। दो साल पहले रिटायर होने के बाद वह सैनिक कॉलोनी बमरौली में परिवार समेत रहने लगे। इन दिनों वह साकेत नगर में अपना निजी मकान बनवा रहे हैं। मंगलवार दोपहर लगभग तीन बजे वह घर सामान लेने के लिए पैदल ही जीटी रोड पर आए। सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने भंवर सिंह को कुचल दिया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग भागकर पहुंचे। खबर पाकर घरवाले भी रोते-कलपते आ गए। परिजन एंबुलेंस से लेकर एसआरएन पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों ने भंवर सिंह को मृत घोषित कर दिया। रास्ते में ही उनकी सांस थम गई थीं। भंवर की मौत से पत्नी अनीता देवी दोनों बेटों और एक बेटी का रोकर बुरा हाल था। वह भाइयों में सबसे छोटे थे। एसओ धूमनगंज अशोक दुबे ने बताया कि अज्ञात वाहन ने रिटायर फौजी को कुचला है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें