फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के सामने बेकाबू रोडवेज बस ने बुजुर्ग को कुचला, हंगामा

Mon, 13 Mar 2017 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
Accident
विज्ञापन
होली के  एक दिन पहले हुए हादसे से रिटायर विश्वविद्यालय कर्मी के घर मातम पसर गया। बैरहना पुलिस चौकी के पास रविवार रात बेकाबू रोडवेज बस ने घर के सामने खड़े लालजी कुशवाहा (63) को कुचल दिया। बुजुर्ग की मौके पर मौत के बाद चालक बस लेकर नए पुल की तरफ भाग निकला। हादसे से आक्रोशित लोग हंगामा करने लगे तो कीडगंज पुलिस पहुंची। कंट्रोल रूम की सूचना पर नैनी पुलिस ने रोडवेज बस को घेरेबंदी कर पकड़ लिया।
विज्ञापन


बैरहना निवासी लाल जी कुशवाहा इलाहाबाद विश्वविद्यालय के अकाउंट सेक्शन में बाबू के पद से तीन साल पहले रिटायर हुए थे। वह रविवार रात पैदल दुकान से दूध का पैकेट लेकर लौट रहे थे। घर के सामने रामबाग से नैनी की तरफ जा रही बेकाबू रोडवेज बस ने लालजी को रौंदते हुए निकल गई। हादसे को देखकर आसपास के लोग दौड़े। भीड़ देखकर चालक बस लेकर भाग निकला। गुस्साए लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर बैरहना चौकी प्रभारी शैलेष सिंह मौके पर पहुंचे।

भीड़ को समझा-बुझाकर शांत कराया। बस को भी नैनी इलाके में स्थानीय पुलिस ने घेरेबंदी कर पकड़ लिया। दुर्घटना से लालजी के घर कोहराम मचा है। घरवाले होली के त्यौहार की तैयारियों में जुटे थे लेकिन अनहोनी की घटना से घर में मातम छाया है। पत्नी सुमन, बेटे लकी और दोनों बेटियों के आंसू थम नहीं रहे। दिसंबर में ही लालजी ने बड़ी बेटी का विवाह का किया था। वह भी होली पर घर आई थी। घर में हंसी-खुशी का माहौल था लेकिन पल भर में हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें