फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गला घोंटकर किशोरी की हत्या, खेत में फेंकी लाश

Mon, 09 Apr 2018 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
करेली थाना क्षेत्र के गोहरी गांव में पंद्रह साल की एक किशोरी की गला घोंटकर हत्या करने के बाद शव खेत में फेंक दिया गया। सुबह लाश मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद एसएसपी समेत दूसरे पुलिस अफसर भी पहुंच गए। फोरेसिंक टीम ने नमूने जुटाए हैं। पुलिस फिलहाल हत्या के पीछे की वजह नहीं बता पा रही, लेकिन ऑनर किलिंग के बिंदु पर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन


धूमनगंज में करहेंदा गोहरी गांव निवासी हूबलाल पटेल खेती के अलावा कलाकार भी है। उसके चार पुत्र एवं दो पुत्रियों में सौम्या पटेल 15 वर्ष तीसरे नंबर की है। शनिवार को सौम्या मां गंगा देवी के साथ गेहूं काटने खेत गई थी। करीब छह बजे थ्रेसर बंद हो जाने से उसकी मां घर लौट आई, लेकिन सौम्या शौच जाने की बात कहकर वहीं रुक गई। उसके बाद वह काफी देर तक घर नहीं पहुंचीं। घर न पहुंचने पर परिजन परेशान हो उठे। उन्होंने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। रविवार भोर में उधर से गुजर रहे ग्रामीणों ने खेत में किशोरी का शव देखकर शोर मचाया।

उसके गले पर गहरा काला निशान पड़ा था। कपड़े भी अस्त-व्यस्त मिले। ग्रामीणों ने उसे पहचाना और फोन पर उसके परिजनों को सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंचकर परिजनों ने सौम्या की पहचान की। डायल-100 पर पुलिस को सूचना दी गई। धूमनगंज एवं करेली थाने के पुलिस बल के अलावा एसएसपी भी मौके पर पहुंच गए। डॉग स्क्वायड को बुलवाया गया। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से घटना को लेकर पूछताछ की, लेकिन हत्या की वजह साफ नहीं हो सकी। परिवार के लोग भी किसी तरह के विवाद से इंकार कर रहे हैं। पुलिस ने मौका मुआयना के बाद पंचनामा भरकर लाश को चीरघर भेजवा दिया। रविवार को विलंब हो जाने से शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका।
विज्ञापन


जिले के आखिरी छोर पर स्थित गोहरी गांव से तीन थाने-धूमनगंज, करेली और कौशाम्बी का पिपरी जुड़ता है लेकिन हैरानी की बात यह कि यहां तक पहुंचने में दोनों थानों के पुलिस बल को पौन घंटे से भी अधिक का समय लग गया। पुलिस पार्टियां रास्ता भटकते-भटकते किसी तरह वहां पहुंच सकीं। वहां पहुंचने के बाद दोनों के बीच सीमा विवाद छिड़ गया। दोनों थाने की पुलिस इसे एक-दूसरे के क्षेत्र का मामला बता रही थी। इसके चलते पंचनामा भरने में काफी देर हुई। दरअसल, जहां युवती का शव मिला वह स्थान दोनों थाने के ठीक बार्डर पर था। आखिरकार उसे करेली थाने का हिस्सा मानते हुए शव करेली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

किशोरी की मौत के बाद मौके पर मौजूद परिस्थितियों एवं परिजनों के लगातार बदलते बयान को देखते हुए पुलिस इसे ऑनर किलिंग से भी जोड़कर देख रही है। पुलिस के पास जांच के कुछ दूसरे बिंदू भी हैं। पुलिस को लड़की के पिता, भाई धर्मेंद्र की ओर से अलग-अलग बयान मिले। परिजन एफआईआर दर्ज कराने को लेकर भी आगे नहीं आ रहे थे। किशोरी के संग रेप की आशंका पर पुलिस अधिक यकीन नहीं कर रही। पुलिस ने परिवार के कुछ लोगों से पूछताछ के अलावा आसपास काम करने वाले कुछ सदिंग्ध को भी उठा लिया है।  

हत्या की वजह अभी साफ नहीं है। फोरेंसिक रिपोर्ट के मुताबिक रेप का मामला नहीं है। पुलिस सभी बिंदुओं की पड़ताल कर रही है। इसमें ऑनर किलिंग भी है, लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन

आकाश कुलहरि
एसएसपी, इलाहाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें