फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की बोलेरो समेत दो बदमाश पकड़े गए

Tue, 30 Dec 2014 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन पहले जीटी जवाहर रोड स्थित होम्योपैथी चिकित्सालय के बाहर से चोरी गई बोलेरो बरामद कर जार्जटाउन थाने की पुलिस ने वाहन चोर गैंग के दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरोह का तीसरा बदमाश पुलिस घेरे से बचकर भाग निकला। मिर्जापुर में लालगंज इलाके के प्रशांत कुमार सिंह 26 दिसंबर को यहां बालसन चौराहा के आगे जीटी जवाहर रोड स्थित साईनाथ होम्योपैथी चिकित्सालय आए थे। वहीं से उनकी बोलेरो गाड़ी बदमाशों ने उड़ा दी। जार्जटाउन थाने की पुलिस चोरी की रिपोर्ट लिखकर बदमाशों की खोजबीन में जुटी थी।
विज्ञापन


इसी बीच क्राइम ब्रांच के उपनिरीक्षत्रक विनोद सिंह को रविवार दोपहर वाहन चोर गिरोह के बदमाशों की लोकेशन जार्जठाउन इलाके में मिली। उनसे सूचना पाकर एसओ जार्जटाउन विनोद यादव ने हमराही सिपाहियों राजेंद्र पांडेय और मनोज मिश्रा के साथ मेडिकल चौराहे के पास घेरकर चोरी की बोलेरो रोक ली। उसमें दो लोग पकड़े गए जबकि एक व्यक्ति उतरकर भाग गया। पकड़े गए व्यक्ति को थाने लाकर पूछताछ की गई।

थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों में शाकिर कोतवाली प्रतापगढ़ के भुलइयापुर गांव तथा मोहम्मद सोनू अक्कड़गंज गांव का रहने वाला है। गाड़ी से कूदकर भागा फिरोज भी प्रतापगढ़ का रहने वाला है। पूछताछ में पता चला कि ये बदमाश बरसों से वाहन चोरी के अपराध में लिप्त हैं। ये सभी मुंबई और महाराष्ट्र के ठाणे जिले से वाहन चोरी के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं। वहां पुलिस का घेरा कसने पर वे यहां आकर चोरी करने लगे। इस बोलेरो को वे बिहार में बेचने की फिराक में थे। अब पुलिस इस गिरोह के फरार बदमाश फिरोज की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें