फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती ने किया आत्मदाह

Thu, 27 Oct 2016 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
आग लगने से हादसा - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के बीकर गांव में बुधवार दोपहर एक युवती ने आत्मदाह कर लिया। घरेलू विवाद से नाराज होकर युवक मकान के दूसरे तल पर कमरे में पहुंची और मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा लिया। आग का गोला बनी युवती का शोर सुन आसपास के लोग जुटे। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। युवती के इस कदम से परिजनों का हाल बेहाल है। 
विज्ञापन


बीकर गांव निवासी बाबू लाल पटेल रेलवे में मेठ का काम करते हैं। सुबह वह काम पर चले गए। कुछ देर बाद उनकी पत्नी खेत में चली गई। इस दौरान रविता पटेल (22) नीचे के कमरे में भाई गोलू (13) के साथ थी। वह अचानक उठी और ऊपर बने कमरे में चली गई। कुछ देर बाद उसके चिल्लाने की आवाज आने लगी। गोलू भागकर ऊपर पहुंचा तो कमरे में रविता आग का गोला बनी थी। शोर सुन पड़ोस के लोग भी आ गए। लोग उसे अस्पताल ले जाने का इंतजाम करने लगे। तब तक उसक मौत हो गई। घटना सुन खेत से लौटी मां दहाड़ मारकर रोने लगी। पिता भी बदहवाश हाल में घर पहुंचे। मामला घरेलू विवाद का बताया जा रहा है। परिजनों ने बगैर पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें