फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर धार्मिक टिप्पणी पर दो पक्ष भिड़े, मारपीट

Fri, 06 Feb 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर धार्मिक टिप्पणी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार रात निरंजन डॉट पुल के पास दो युवकों के बीच धार्मिक टिप्पणी किए जाने का विवाद इस कदर बढ़ा कि वे आमने-सामने आ गए। उनके बीच मारपीट शुरू हो गई तो दोनों युवकों के तरफ से कई लोग आ गए। जिसके चलते सड़क पर भीड़ जुट गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। किसी तरह लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर धार्मिक टिप्पणी किए जाने पर रोक के बावजूद लोग ऐसा करने से बाज नहीं आते हैं। कोतवाली इलाके के रहने वाले अनुराग  और शहबाज नामक युवक एक दूसरे से परिचित हैं। वे सोशल मीडिया पर भी जुड़े हैं। बुधवार रात निरंजन डाट पुल के पास अनुराग और शहबाज के बीच फेसबुक पर धार्मिक टिप्पणी किए जाने को लेकर कहासुनी होने लगी। उनके बीच विवाद होते देख दोनों की तरफ से कई लोग जुट गए।

मामला बढ़ा तो उनके बीच मारपीट शुरू हो गई। मारपीट से सड़क पर अफरातफरी मच गई। बीच सड़क मारपीट होते देख आसपास के दुकानदार दहशत में आ गए। सूचना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अनुराग और शहबाज का शांति भंग में चालान कर दिया गया। सूरज कुंड चौकी प्रभारी विनोद सिंह ने बताया कि आरोपी अनुराग और शहबाज का शांतिभंग चालान कर दिया गया। उन्हें दोबारा ऐसी हरकत न करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें