फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गबन के मुख्य आरोपी ने किया कोर्ट में सरेंडर

Thu, 31 Aug 2017 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
axis bank and max newyork life insurance logo - फोटो : file photo
विज्ञापन
एक्सिस बैंक में शुआट्स के 23.92 करोड़ रुपये गबन के नामजद मुख्य आरोपी राजेश कुमार ने क्राइम ब्रांच को चकमा देकर बुधवार दोपहर अदालत में सरेंडर कर दिया। खबर पाकर पुलिस टीम पहुंची लेकिन तब तक वह कोर्ट में पहुंच गया था। उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


एक्सिस बैंक की ओर से अप्रैल में शुआट्स के खाते से 23.92 करोड़ रुपये के गबन में शुआट्स के लेखाकार राजेश कुमार और बैंक अधिकारी कमल अहसान के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। करीब दो महीने तक कोई कार्रवाई नहीं होने पर हाईकोर्ट में सीबीआई जांच कराने के लिए याचिका दायर की गई थी। हाईकोर्ट ने एसएसपी को जवाब तलब किया, साथ ही जांच में तेजी लाने के निर्देश दिए। एसएसपी ने जांच सीओ कर्नलगंज आलोक मिश्र को सौंपी और  क्राइम ब्रांच को भी जांच तथा कार्रवाई में लगा दिया था। पुलिस ने तमाम छापेमारी की लेकिन गबन के मुख्य आरोपी शुआट्स के लेखाकार राजेश की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी। पुलिस ने अदालत से उसकी कुर्की का आदेश भी हासिल कर लिया था। मगर वह पुलिस को गच्चा देकर सरेंडर करने में सफल रहा।

बुधवार को सीजेएम कोर्ट में शुआट्स के लेखाकार राजेश के सरेंडर की खबर से खलबली मच गई। अब पुलिस अफसर उसे रिमांड पर लेने की तैयारी में हैं। छह सितंबर से पहले पुलिस उसे रिमांड पर लेकर अन्य साक्ष्य जुटाएगी। इस गबन के लिए साजिश रचने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। पुलिस का मानना है कि इतनी बड़ी राशि का गबन करने में बड़े अधिकारियों की भूमिका है। इसके साथ ही छह सितम्बर को क्राइम ब्रांच हाईकोर्ट में अब तक की कार्रवाई का ब्यौरा पेश करेगी।
विज्ञापन


‘जल्दी ही राजेश को रिमांड पर लेकर अहम जानकारियां जुटाई जाएगी। उससे मिली जानकारी के आधार पर अन्य आरोपी भी गिरफ्तार होंगे। यह भी तथ्य जुटाया जा रहा है कि इस राशि को किस किस काम में इस्तेमाल किया है। जिन कंपनी और संस्थान में गबन की रकम लगी होगी, उन्हें जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी।’
विज्ञापन

-ब्रजेश कुमार मिश्रा, एसपी क्राइम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें