फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र की दूसरी मंजिल से गिरकर गई जान

Fri, 14 Aug 2015 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। शहर के बैरहना इलाके की इंद्रपुरी कॉलोनी में बृहस्पतिवार सुबह मकान के दूसरे तल की बालकनी से गिरकर प्रतियोगी छात्र जीतेंद्र (21) की मौत हो गई। खबर पाकर आए परिजनों ने घटना पर शक जताया तो कीडगंज थाने की पुलिस ने उसके साथी से पूछताछ की। उसका मोबाइल फार्मेट होना भी शक के दायरे में आया है। हालांकि जांच में पुलिस को ऐसा कुछ नहीं मिला जो इसे सुनियोजित घटना साबित कर सके। परिजनों ने पुलिस को दी तहरीर में भी संदेह जताया है। दिल्ली से उसके पिता का आने का इंतजार हो रहा है जो सीआईएसएफ में हवलदार हैं।
विज्ञापन


जीतेंद्र कुमार करछना इलाके के सोनाई गांव निवासी गजराज सिंह के दो पुत्रों में छोटा था। वह शहर में बैरहना इलाके की इंद्पुरी कॉलोनी में सुशीला के मकान के पहले तल स्थित कमरे में किराए पर रहकर एसएससी की तैयारी करता था। उसका बड़ा भाई वेदप्रकाश भी सोहबतियाबाग में किराए पर रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटा है। पिता गजराज सिंह केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में हवलदार हैं। उनकी तैनाती दिल्ली में है। बृहस्पतिवार की अनहोनी से इस परिवार में हाहाकार मच गया। सुबह करीब आठ बजे जीतेंद्र बैरहना में मकान की दूसरी मंजिल से गिर गया। दूसरे छात्रों ने शोर मचाया तो वहां भीड़ लग गई। करछना में अपने घर से सोहबतियाबाग अपने कमरे की ओर लौट रहा बड़ा भाई वेदप्रकाश भी खबर पाकर वहां पहुंच गया।

बेहोश जीतेंद्र को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत बता दिया। सूचना पाकर कई रिश्तेदार पहुंच गए। सबने घटना पर शक जताया। कहा जा रहा है कि जीतेंद्र को धकेल कर गिरा दिया गया। यह भी संदिग्ध है कि उसका मोबाइल फोन चेक करने पर पता चला कि उसे फार्मेट कर दिया गया है। न तो कॉल डिटेल है और न फोटो या मैसेज। मेमोरी कार्ड भी नहीं था। मानो किसी ने साजिशन ऐसा किया।
विज्ञापन


चौकी प्रभारी बैरहना राकेश तिवारी के मुताबिक, घटना के बारे में जांच की जा रही है। जीतेंद्र पहली मंजिल पर रहता था मगर बताया गया कि वह गिरा दूसरी मंजिल से है। टायलेट और बाथरूम दूसरी मंजिल पर ही है। ऐसा अनुमान है कि वह टायलेट गया तो उसमें कोई था इसलिए दो फुट की रेलिंग पर बैठ गया और तभी सिर के बल नीचे गिर गया। रूममेट संदीप का कहना है कि वह सो रहा था। बगल के कमरे के छात्र ने शोर मचाया तब वह जगकर बाहर निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें