फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हीटर खुला छोड़कर जाना पड़ा भारी, लगी आग

Fri, 26 Dec 2014 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कीडगंज इलाके में गुरुवार दोपहर बिजली आने के बाद हीटर से आग लग गई। रसोईघर से धुंआ उठता देख पड़ोसी पहुंचे तो घर में ताला बंद था। इसके बाद कीडगंज पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। ताला तोड़कर फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया गया। आग से रसोईघर में रखा हजारों का सामान जलकर खाक हो गया।
विज्ञापन


कीडगंज मोहल्ला निवासी राजकुमार अभियंता हैं। वह दस बजे के बाद घर में ताला बंद कर ऑफिस चले गए। लेकिन हीटर का स्विच ऑफ करना भूल गए थे। दोपहर एक बजे बिजली आने के बाद हीटर जलने लगा। हीटर की आंच तेज हुई पास रखे पेपर सुलगने लगा। धीरे आग बढ़कर पूरे रसोईघर में फैल गई। पड़ोसी राजकुमार के घर से धुंआ उठता देख परेशान हो गए। वे भागकर राजकुमार के घर बताने पहुंचे तो ताला बंद था। इसके बाद आग की सूचना कीडगंज पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। राजकुमार ऑफिस से भागते हुए घर पहुंचे। फायर ब्रिगेड ने इलाके की बिजली कटवाकर आग पर काबू पाया। पहली मंजिल स्थित किचन की आग बुझाने में फायरमैन रामलोचन, धर्मेंद्र कुमार मिश्र और राजेंद्र यादव के पसीने छूट गए। जब तक आग पर काबू पाया जाता रसोईघर में रखा हजारों का सामान जलकर खाक हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें