फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी पर निकले दरोगा की मौत

Mon, 08 Dec 2014 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। ड्यूटी पर निकले एसआई अरुण कुमार राय की रविवार को कैंट थाने के बाहर अचानक तबियत बिगड़ गई। मौजूद पुलिसकर्मी उन्हें लेकर अस्पताल भागे। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दरोगा की मौत का समाचार घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। दारागंज घाट पर दरोगा का अंतिम संस्कार किया गया। वह हाईकोर्ट चौकी प्रभारी के पद पर तैनात थे।
विज्ञापन


गाजीपुर के दसौऊ रहमर निवासी अरुण कुमार राय (50) 1988 बैच के दरोगा थे। उन्होंने धूमनगंज के ट्रांसपोर्ट नगर मोहल्ले में मकान बनवाया हुआ था, जहां वह परिवार समेत रहते थे। रविवार सुबह लगभग साढ़े नौ बजे वह बाइक से ड्यूटी के लिए घर से निकले और कैंट थाने पहुंचे। वहां से वह बाइक लेकर हाईकोर्ट चौकी के लिए निकल ही रहे थे कि उनके पेट में तेज दर्द हुआ। वह बाइक समेत लड़खड़ाकर गिर पड़े। वहां मौजूद पुलिसकर्मी उन्हें लेकर एसआरएन अस्पताल भागे, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पत्नी और बच्चे रोते हुए एसआरएन पहुंचे। अरुण के दो बेटों में बड़ा शशंाक बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र है, जबकि छोटा बेटा इंटर का छात्र है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिप्टीसीमिया से मौत की बात सामने आई है। घरवालों के मुताबिक वह चार साल से बीमार चल रहे थे। उनके पेट में दर्द रहता था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें