फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुराग लेकर लौटी सीबीआई की टीम

Sat, 10 Feb 2018 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
सीबीअाई
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) में सीबीआई की फोरेंसिक टीम ने कंप्यूटरों की स्कैनिंग का काम पूरा कर लिया है। आयोग के कंप्यूटरों से मिले डाटा को साथ लेकर सीबीआई की टीम लौट गई है। सीबीआई संदिग्ध डाटा का विश्लेषण करेगी और इस आधार पर जांच को आगे बढ़ाएगी। हालांकि शुरुआत में ही सीबीआई को भर्ती परीक्षाओं में धांधली से जुड़े कुछ सुराग मिले हैं। इस बीच गोविंदपुर में सिंचाई डाक बंगला स्थित सीबीआई कैम्प कार्यालय में प्रतियोगियों से साक्ष्य इकट्ठा किए जाने का काम जारी है।
विज्ञापन


सीबीआई की फोरेंसिक टीम ने आठ फरवरी को आयोग में कंप्यूटरों की स्कैनिंग का काम शुरू किया था। टीम ने वहां हफ्ते भर जांच की और गोपनीय विभाग समेत अन्य विभागों के कंप्यूटरों की हार्ड डिस्क में इकट्ठा डाटा अत्याधुनिक फ्रेड मशीन के जरिये अपने कब्जे में भी ले लिए। सूत्रों के मुताबिक डाटा स्कैनिंग के दौरान ही सीबीआई को भर्ती परीक्षाओं में धांधली से जुड़े कुछ सुराग मिल गए हैं। फोरेंसिक जांच के दौरान जांच एजेंसी की एक अन्य टीम सीबीआई के एसपी राजीव रंजन के नेतृत्व में अलग से काम कर रही थी। शुरुआती जांच में फोरेंसिक टीम को जो गड़बड़ियां मिलीं, दूसरी टीम ने उसी आधार पर आयोग के कुछ कर्मचारियों से पूछताछ भी की।

आयोग के सूत्रों ने बताया कि फोरेंसिक टीम जांच पूरी कर लौट गई है। टीम फ्रेड मशीनें अपने साथ ले गई। आयोग के कंप्यूटरों से फ्रेड मशीन में प्राप्त किए गए डाटा का सीबीआई अपने स्तर से विश्लेषण करेगी। अत्याधुनिक फ्रेड मशीन में संदिग्ध डाटा का विश्लेषण किए जाने के बाद कुछ बड़ी भर्ती परीक्षाओं में हुई गड़बड़ी का खुलासा जा सकता है। विश्लेषण के दौरान यह भी स्पष्ट हो जाएगा कि भर्ती परीक्षाओं में अभ्यर्थियों को दिए गए जो नंबर कंप्यूटरों में फीड किए गए, उनसे छेड़छाड़ की गई या नहीं। इसके अलावा कंप्यूटरों में फीड अन्य सूचनाओं के विश्लेषण से भी कुछ बड़े खुलासे हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें