फ्लाइट की क्रू मेंबर मुस्लिम दंपति को लेकर असहज थीं।
- फोटो : Getty Images - file
तीन दिन पहले लखनऊ से अगवा जलनिगम के सेक्शन अफसर अब्दुल सलीम के परिजनों से मिले फिरौती के दस लाख रुपये हड़पने के लिए संदीप सिंह और उसकी प्रेमिका नूतन का कत्ल हुआ था। अब्दुल सलीम के अपहरणकर्ताओं को पकड़ने में लगी लखनऊ पुलिस ने देर रात लखनऊ एयरपोर्ट से मुंबई की फ्लाइट को रुकवाकर अशोक जितेश कोर्वे निवासी मुंबई और इलाहाबाद के मोहम्मद इमरान को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाशों ने पुलिस को बताया कि संदीप और उसकी प्रेमिका की मदद से अब्दुल सलीम का अपहरण किया था। फिरौती की रकम मिलने के बाद मंगलवार रात संदीप और नूतन उर्फ नीतू सिंह का कत्ल कर हंडिया और उतरांव इलाके में फेंककर भाग निकले थे।
अब्दुल सलीम के अपहरण के बाद संदीप के एसबीआई खाते में फिरौती की रकम डाला गया था। लखनऊ पुलिस उस खाते पर नजर रखे हुए थी। बुधवार सुबह संदीप के एटीएम कार्ड से रायबरेली के एक एटीएम बूथ से 40 हजार रुपये निकाले गए थे। पुलिस टीम एटीएम बूथ के सीसीटीवी फुटेज से इनका सुराग लगाने में जुटी थी कि बुधवार देरशाम एयरपोर्ट के स्पा पर संदीप के एटीएम कार्ड से 6200 रुपये का भुगतान किया गया। इसके बाद लखनऊ पुलिस सक्रिय हो गई। स्पा से मिले बोर्डिंग पास से जानकारी मिली कि गो एयर फ्लाइट की 21 ए व 21 बी सीट पर मुंबई के लिए यात्रा कर रहे मो. इमरान व जितेश ने संदीप के एटीएम कार्ड से भुगतान किया था।