फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनी में अतिक्रमण दस्ते पर पथराव, लाठीचार्ज, तनाव

Fri, 14 Jul 2017 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद।
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
औद्योगिक अंचल नैनी में बृहस्पतिवार शाम को रीवा हाईवे पर अतिक्रमण हटा रहे दस्ते पर महेवा चौराहे के पास उग्र भीड़ ने हमला कर दिया। आक्रोशित लोगों ने जमकर पत्थर चलाए। पथराव में कई सिपाहियों समेत नगर निगम को एक कर्मचारी चोटें आईं। हंगामा करने वालों ने कई वाहन भी क्षतिग्रस्त कर दिए। दस्ते के साथ चल रहे पुलिस, पीएसी जवानों को भी भीड़ ने खदेड़ लिया। सूचना पर कई थानों की फोर्स ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को दौड़ा दौड़ाकर पीटा। मौके से पार्षद मो. अरशद और व्यापारी प्रदीप केसरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। देर रात मामले में आठ लोगों को नामजद कर दर्जनों अज्ञात लोगों के खिलाफ नैनी थाने में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया। कार्रवाई से क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी है।  
विज्ञापन


हाईकोर्ट के आदेश पर इलाहाबाद-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर नगर निगम और एडीए की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। अभियान के दौरान तोड़ू दस्ते ने करीब 115 अवैध निर्माण, टीनशेड और गुमटियां ध्वस्त कर दीं। करीब साढ़े चार घंटे कार्रवाई के बाद दस्ते ने महेवा चौराहे के पास अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की तो लोग विरोध करने लगे। शाम करीब 5.30 अभियान समाप्ति के दौर पर था तभी उग्र भीड़ ने नारेबाजी करते हुए दस्ते में शामिल अफसरों, कर्मचारियों और पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। पुलिस, पीएसी के जवानों ने किसी तरह अफसरों को सुरक्षित वाहनों में बैठाया। लोगों ने ईंट-पत्थर के साथ दस्ते पर फिर हमला बोला।

इस बीच सूचना पर वहां कई थानों की फोर्स ने पहुंचकर मोर्चा संभाला। समझाने पर लोग नहीं माने तो मजिस्ट्रेट के आदेश पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। मौके से पार्षद समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। देर रात एडीए के ओएसडी आलोक कुमार पांडेय और नगर निगम के जोनल अफसर नीरज सिंह की तहरीर पर आठ लोगों को नामजद कर दर्जनों अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया। महेवा चौराहे और नैनी थाने में देर रात तक मजमा लगा रहा। महेवा इलाके में तनाव की स्थिति देख पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें