फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसटीएफ ने पकड़ा कांट्रैक्ट किलर

Fri, 12 Jan 2018 02:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
एसटीएफ की टीम ने गुरुवार की शाम मुठभेड़ के बाद एक कांट्रैक्टर किलर को गिरफ्तार कर लिया। इलाहाबाद-जौनपुर के बार्डर के पास मुंगराबादशाहपुर से उसे पिस्टल के साथ पकड़ा गया। उसके तीन साथी मौके से फरार हो गए। कांट्रैक्ट किलर ने पिछले तीन महीने में दो हत्याएं की थीं। इसी महीने दो और हत्याओं की सुपारी ली थी।
विज्ञापन


एसटीएफ इंस्पेक्टर अजय सिंह को दो दिन पहले पता चला था कि प्रतापगढ़ जेल में बंद मोनू सरदार ने पिछले महीने एक दिसंबर को रामपुर में बबलू सिंह नाम के व्यक्ति की हत्या कराई है। उसने कांट्रैक्ट किलर विपिन सिंह और उसके साथियों को सुपारी दी थी। विपिन की लोकेशन दो दिन पहले इलाहाबाद के सिविल लाइंस एरिया में मिली तो एसटीएफ टीम तलाश में लग गई। विपिन लगातार अपनी लोकेशन बदलता रहा। गुरुवार की शाम एसटीएफ की टीम उसे खोजते हुए इलाहाबाद जौनपुर के बार्डर मुंगरा बादशहपुर पहुंच गई। वहां इंस्पेक्टर केके मिश्रा के साथ दबिश दी गई।

एसटीएफ ने मुठभेड़ के बाद विपिन सिंह उर्फ मोनू उर्फ नागा उर्फ ढेला को गिरफ्तार कर लिया। वह जौनपुर के बक्सा गांव के नरी गांव का निवासी है। उसके पास पिस्टल बरामद हुई है। उससे पूछताछ में कई कत्ल का खुलासा हुआ है। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर प्रतापगढ़ के फतनपुर में जावेद नाम के शख्स की तीन महीने पहले हत्या की थी। उस मामले में दो लोग पहले से ही जेल में हैं। इंस्पेक्टर अजय सिंह ने बताया कि विपिन के साथ उसके साथियों सत्येंद्र सिंह, नंदन सिंह और भोलू सिंह को भी नामजद किया गया है। कांट्रैक्ट किलर गिरोह को इसी महीने मिर्जापुर के रहने वाले एक बड़े ठेकेदार जिनका सोनभद्र में बालू का ठेका चलता है, उनकी हत्या करनी थी। सुपारी का आधा पैसा उन लोगों को मिल गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें