फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंक्शन पर पकड़ा गया तस्कर, 143 कछुए बरामद

Sun, 23 Dec 2018 01:57 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रयागराज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो,प्रयागराज
विज्ञापन
जंक्शन पर शनिवार को एक कछुआ तस्कर पकड़ा गया। उसके पास से कुल 143 कछुए बरामद किए गए। जिनकी कीमत लाखों में बताई जा रही है। शनिवार को आरपीएफ व जीआरपी जंक्शन पर गश्त में थी। इसी दौरान गाड़ी संख्या 12308 जोधपुर एक्सप्रेस प्लेटफार्म संख्या छह पर आई। मुखबिर की सूचना पर कोच नम्बर एस- पांच से एक व्यक्ति को चार बैग जीवित कछुओं के साथ पकड़ा गया। आरपीएफ पोस्ट पर लाकर पूछताछ की गई तो उसने खुद को सुनील कंजर पुत्र तौसीत निवासी महेसुआ थाना सिवरपुर जिला सुल्तानपुर बताया। आरपीएफ के मुताबिक, उसने बताया कि वह चोरी छिपे कछुओं की तस्करी करता है। उसके पास से करीब 143 कछुअे बरामद हुए। वन विभाग को सूचना देकर इन्हें जीआरपी के सुपुर्द कर दिया गया। साथ ही आरोपी के खिलाफ उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। जीआरपी ने बताया कि बरामद कछुओं की कीमत लाखों में बताई जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें