इलाहाबाद (ब्यूरो)। जार्जटाउन में सोहबतिया डॉट पुल के पास रेलवे लाइन पर बुधवार सुबह एक तीस वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला। रेलवे लाइन पर शव मिलने की खबर भीड़ जुट गई। लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। जार्जटाउन पुलिस पहुंची। युवक चेकदार नीली शर्ट और नीले रंग की जींस पहने हुआ था।
शव रेलवे लाइन के बगल पड़ा हुआ था। शरीर में गहरे जख्म के निशान थे। आशंका है कि युवक चलती ट्रेन से गिरा है। चोट के कारण उसकी मौत हो गई है। एसओ जार्जटाउन दीपक पांडेय ने बताया कि युवक के शिनाख्त के बाद ही पता चलेगा कि हादसा कैसे हुआ है।