फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुआट्स और बैंक अफसरों ने गैंग बनाकर किया गबन

Fri, 01 Sep 2017 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
Fraud shimla
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच की एसआईटी ने खुलासा किया है कि एक्सिस बैंक और  शुआट्स के  अफसरों ने गैंग बनाकर 23.92 करोड़ रुपयों का गबन किया है। इसीलिए इन सभी के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की जानी है। सीओ आलोक मिश्रा ने नैनी जेल पहुंचकर करीब दो घंटे तक नामजद आरोपी राजेश कुमार से पूछताछ की और बयान दर्ज किए। राजेश तथा पूर्व में गिरफ्तार किए गए कमाल अहसान के बयानों से क्राइम ब्रांच इस नतीजे पर पहुंची है कि गैंग बनाकर अफसरों ने  शुआट्स के खाते से 23 . 92 करोड़ का गबन किया है। गबन की राशि इससे भी अधिक हो सकती है इसलिए विशेष आडिट कराने के बारे में शासन को लिखा जाएगा।
विज्ञापन


एसपी क्राइम बृजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि राजेश के बयान से अहम जानकारियां मिलीं हैं। उसे रिमांड पर लेकर कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद कराए जाने हैं। राजेश को रिमांड पर लेने के लिए एक दो दिन में सीजेएम कोर्ट में आवेदन किया जाएगा। उसी के साथ-साथ अब तक गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों को लिखा जा रहा है। अब तक की जांच में स्पष्ट हुआ है कि इन्होंने गैंग बनाकर कई करोड़ रुपये का गोलमाल किया है। वित्त नियंत्रक क्रे िखलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए प्रदेश सरकार को लिखा गया है। क्योंकि उसे गबन के आरोप में गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका है। इसके खिलाफ शासन स्तर से कार्रवाई की जाएगी, जबकि अन्य अधिकारी के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई के लिए शुआट्स के प्रबंधतंत्र को पत्र लिखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें