फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डा शाश्वत के कातिल की गिरफ्तारी को सोशल मीडिया से मांगी मदद

Fri, 01 Sep 2017 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
doctor murder
विज्ञापन
डॉ. शाश्वत के कातिल डा. सुयश गुप्ता को  गिरफ्तार कराने के लिए उसका फोटा सोशल नेटवर्किंग साइट पर डाल दिया गया है। डा. के मित्र और परिजनों की ओर से कातिल की पहचान के लिए डाला गया है। परिजनों और मित्रों में गीतांजलि शर्मा एवं विदित पांडेय की ओर से सोशल साइड पर मैसेज सेंड किया है, जिसमें कातिल का फोटो भी लगाया गया है। लोगों से अपील की है कियह शख्स कहीं दिखाई दे तो उसकी सुचना दिल्ली पुलिस को दें। जिससे कि फरार इस अभियुक्त की गिरफ्तारी में मदद हो सके।
विज्ञापन


पिछले सप्ताह डा. शाश्वत पांडेय की सेंट स्टीफन अस्पताल में ड्यूटी के दौरान साथी डाक्टर ने गला रेतकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद से ही साथी डाक्टर फरार है। दिल्ली पुलिस की ओर से उसे गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन सफलता नहीं मिल रही है। पुलिस को शक है कि वह नेपाल तो नहीं भाग गया। फिर भी पुलिस ने अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज और गेट के पंचिंग रिकार्ड तथा अन्य सबूत अपने कब्जे में ले लिए हैं। दिल्ली, नोएडा, फर्रूखाबाद, जयपुर समेत अन्य स्थानों पर सुयश के रिश्तेदारों के यहां गुरुवार को भी दबिश दी गई लेकिन उसका पता नहीं चल सका है। अब पुलिस उसकी पैत्रिक संपत्ति कुर्क करने के लिए अदालत में 82 व 83 की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें