शनिवार की रात कस्बे के एक ही व्यवसायी परिवार के लिए आग कहर बन गई। शार्ट सर्किट के चलते लगी भीषण आग ने एक ही छत के नीचे चल रहे तीन व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को जला कर राख कर दिया। इस अगलगी से कारोबारियाें को लगभग 40 लाख की चपत लग गई। सूचना पाक र मौके पर पहुंची दो दमकल से फायर ब्रिगेड कर्मियाें द्वारा काफ ी प्रयास से दो घण्टे बाद आग पर काबू पाया जा सका।
कस्बे के वार्ड 6 निवासी श्रीचन्द्र केशरवानी स्थानीय तहसील अधिवक्ता हैं । हाईवे के बगल स्थित मकान के निचले तल व प्रथम तल में श्रीचन्द्र की केशरवानी टेन्ट हाउस, भाई रमेशचन्द्र की राहुल इन्टरप्राइजेज एवं जनरल मर्चेन्ट तथा भतीजे नीरज कुमार की केशरवानी ऊलेन भण्डार नाम से दुकान है। मकान के दूसरे तल पर सामूहिक रूप से परिवार के लोग रहते हैं। रात में सवा दस बजे के करीब जैसे ही बिजली आई शार्ट सर्किट से दुकानों में आग लग गई। कुछ ही देर में दुकानों से लपटे व धूआं निकलने लगा। पास पड़ोस के लोग जुट गए ।
धूएं और लपटों का असर दूसरी मंजिल तक पहुंच गया। मकान के पिछले हिस्से से भाग कर जब परिवार के लोग दुकानाें के तरफ पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। लोगाें के सहयोग से किसी तरह शटर क ो तोड़ा गया। शटर खुलते ही लपटें और भी विकराल हो गई। पड़ोसी अपने सबमर्सिबल पम्प के सहारे आग बुझाने में जुट गए। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस और दमकल की दो गाड़ियां भी पहुंच गई। लगभग दो घण्टे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन तब तक तीनों दुकानों में रखा सामान जल कर राख हो चुका था। आग के इस क हर से कस्बे और सड़क पर अफ रातफ री मच गई। हाइवे पर आवागमन के लिए एक तरफ की लेन लगभग तीन घण्टे तक प्रभावित रही। भुक्तभोगियों ने पुलिस को लिखित जानकारी दे दी है।