फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलाश करती रह गई पुलिस, आरोपी ने किया सरेंडर

Wed, 18 Apr 2018 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
गिरफ्तार - फोटो : file photo
विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र में बीटेक छात्र शिवम शुक्ला हत्याकांड के मुख्य आरोपी आशू उर्फ आशीष प्रताप सिंह ने मंगलवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। बता दें कि घटना के बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में लगी थी। उधर, कोर्ट ने मामले में फरार चल रहे चार आरोपियों के खिलाफ  गैरजमानती वारंट जारी कर दिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आशू को रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन


मूलत: मेजा का रहने वाला शिवम शुक्ला औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई कर रहा था। छह अप्रैल की रात 10 बजे के करीब महुवारी गांव में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई थी। हमलावरों ने उसके मौसेरे भाई अभिषेक मिश्रा को भी गोली मारी थी। पुलिस ने पहले अभिषेक की तहरीर पर कॉलेज के छात्र अंकुर सिंह और सुनील के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। बाद में पुलिस ने राहुल गुप्ता नाम के युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा। साथ ही दावा किया कि राहुल के अलावा घटना में छह अन्य आरोपी शामिल थे। इनमें अंकुर सिंह, आशू सिंह, दीपक पटेल, कुलदीप, निखिल और विवेक शामिल हैं। पुलिस ने सोमवार को दीपक पटेल को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। औद्योगिक क्षेत्र थाना के साथ नैनी पुलिस सरगर्मी से मामले के मुख्य आरोपी आशू उर्फ आशीष प्रताप सिंह की तलाश में जुटी थी। हालांकि पुलिस को चकमा देकर आशू ने मंगलवार को न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया।

चार के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी
मामले में फरार चल रहे चार आरोपियों के खिलाफ पुलिस की ओर से दी गई एनबीडब्ल्यू जारी करने की अर्जी कोर्ट ने स्वीकार कर ली है। मंगलवार को कोर्ट ने अंकुर सिंह, कुलदीप, निखिल और विवेक के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी कर दिया। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी आशू को रिमांड पर लिया जाएगा। साथ ही फरार आरोपियों के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई के लिए न्यायालय में अर्जी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें