फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पिलाने वाले रेस्टोरेंट में छापे से मची खलबली

Mon, 04 May 2015 02:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। बार का लाइसेंस नहीं होने के बावजूद रेस्टोरेंट में खुलेआम शराब पिलाने वाले तमाम रेस्टोरेंट के खिलाफ पुलिस ने रविवार को अभियान चलाकर छापेमारी की। पुलिस ने सिविल लाइंस और धूमनगंज समेत कई इलाकों में रेस्टोरेंट में छापे मारकर नशेड़ियों को खदेड़ा। चेतावनी दी गई कि आइंदा शराब पिलाने की शिकायत मिली तो रेस्टोरेंट सीज कर दिया जाएगा। इसके अलावा पुलिस ने कई बार में रेस्टोरेंटों में घुसकर चेकिंग की।
विज्ञापन


शहर और नैनी, झूंसी के तमाम रेस्टोरेंट में बिना बार का लाइसेंस हासिल किए ही खुलेआम शराब पिलाई जाती है। इन रेस्टोरेंट में शाम से ही शराब पीने वालों का जमघट लग जाता है। आबकारी और क्षेत्रीय थाने की पुलिस से सेटिंग के चलते रेस्टोरेंट पर कार्रवाई नही होती। अक्सर वहां मारपीट और हंगामा होता है लेकिन रेस्टोरेंट से मुफ्त खाना और महीना बंधा होने की वजह से पुलिस कुछ नहीं करती। इस वजह से आबकारी को भी राजस्व का नुकसान हो रहा है। अमर उजाला में रविवार के अंक में छपी खबर ‘मनाही का बोर्ड लगाकर पिला रहे शराब’ का असर हुआ।

एसपी सिटी राजेश यादव के आदेश पर पुलिस ने उन रेस्टोरेंट में छापेमारी की। सिविल लाइंस पुलिस ने म्हारो आंगन रेस्टोरेंट में छापा मारा तो वहां शराब पीने के लिए जुटे लोग भाग गए। इंस्पेक्टर महेश पांडेय ने रेस्टोरेंट संचालक को चेतावनी दी कि आइंदा वहां शराब न पिलाएं वरना रेस्टोरेंट सीज कर दिया जाएगा। वैसे शक है कि पुलिस के आने की भनक लग गई थी इसलिए रेस्टोरेंट संचालक ने खुद शराब पीने आए लोगों को पहले ही भगा दिया था। धूमनगंज और जार्जटाउन इलाके में भी कई रेस्टोरेंट में छापे मारकर जांच की गई। एसपी सिटी ने पुलिस को रोज छापे मारकर चेकिंग का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें