फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसर की टवेरा ने मारी स्कूटी में टक्कर

Sun, 01 Nov 2015 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। हाईकोर्ट के निकट शुक्रवार रात तेज रफ्तार में बेकाबू ट्वेरा ने स्कूटी सवार युवक को टक्कर मार दी। स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई जबकि युवक गंभीर रूप से जख्मी हुआ। उसे निजी अस्पताल ले जाया गया। टवेरा में बैठी महिला उतरकर चली गई जबकि लोगों ने गाड़ी घेरकर ड्राइवर को पकड़ लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया ड्राइवर शैलेंद्र जायसवाल मेजा इलाके का रहने वाला है। उसने बताया कि गाडी एनएचएआई के अधिकारी देवेंद्र कुमार मिश्रा की है जो लखनऊ के जानकीपुरम में रहते हैं। पुलिस ने गाड़ी सीजकर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि घायल युवक की तहरीर दी जाती है तो एफआईआर लिखी जाएगी वरना इलाज का खर्च उठाने पर सुलह हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें