फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से बुलाकर युवक को गोलियों से किया छलनी

Fri, 09 Jun 2017 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद। - फोटो : इलाहाबाद।
विज्ञापन
शहर के राजरूपपुर इलाके में बुधवार रात घर से बुलाकर शिवम यादव (19) को गोलियों से छलनी कर दिया गया। उसे कैलाश मंडपम वाली सड़क पर गोलियां मारी गई लेकिन लोगों ने तब पुलिस को सूचना नहीं दी। सुबह सड़क किनारे शव देख भीड़ जुटी तो खबर पाकर धूमनगंज थाने की पुलिस वहां पहुंची और निरीक्षण किया। पुलिस ने युवक के दो साथियों को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि नशे में दोस्तो के बीच झगडे में उसका कत्ल किया गया है।
विज्ञापन


मूल रूप से कौशाम्बी में सराय अकिल के सड़वा गांव निवासी भरतलाल यादव राजरूपपुर में साठ फुट रोड के पास गली में किराए के घर में रहते हैं। वह ठेले पर सब्जी बेचकर गुजारा करते हैं। उनके दो बेटों में शिवम (19) बड़ा था। वह लीडर रोड टेंपो स्टैंड पर नौकरी करता था। उसका काम सभी टेंपो से रोज वसूली करना था। वह नशे का भी लती था। परिजनों ने भी माना कि इतनी कम उम्र में भी वह सभी तरह का नशा करने लगा था।

बुधवार रात करीब दस बजे वह घर में भोजन के बाद मां जानकी देवी से 20 रुपये लेकर निकला और बोला कि पान खाकर कुछ देर में लौट आएगा। मगर वह रात में वापस नहीं आया। आधी रात बाद उसका फोन भी रिसीव हुआ तो परिजन और चिंतित हुए। भोर में साठ फुट रोड से सटे शंकर मंडपम वाली सड़क पर रहने वारे रिटायर्ड इंस्पेक्टर एसएस सोलंकी घर से टहलने निकले तो नाली किनारे युवक को पड़ा देखा। पहले सोचा कि वह नशे में धुत है लेकिन करीब जाने पर खून दिखा तो वह सन्न रह गए। वहां भीड़ जुट गई। लोगों ने बताया कि रात करीब एक बजे गोलियां चलने की आवाज सुनी गई थीं मगर कुछ दूर पर कार्यक्रम था तो सोच लिया गया कि पटाखे दागे गए होंगे।
विज्ञापन


पार्षद प्रत्याशी संजय कुमार द्विवेदी भी पुलिस के साथ पहुंचे। पुलिस को जेब में मोबाइल फोन मिल गया। मारा गया युवक शिवम था। खबर पाकर उसके परिवार के लोग आ गए। पुलिस ने शव चीरघर भेज दिया। इंस्पेक्टर अरुण त्यागी के मुताबिक, शिवम के सिर, कंधे, पेट पर रिवाल्वर से पांच गोलियां मारी गई थीं। मौके पर प्वाइंट 32 के दो खोखे मिले। एक गोली कंधे में फंसी मिली जबकि चार पार हो गई थीं। पुलिस को पता चला है कि उसे किसी ने फोनकर बुलाया था। पुलिस ने फोन करने वाले युवक समेत दो लोगों को पकड़ा है। उनसे पूछताछ हो रही है। आशनाई और पैसों के लेनदेन के पहलू पर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें