फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज से घर लौट रही छात्रा को अगवा करने की कोशिश

Sun, 20 Dec 2015 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
झूंसी। थाना क्षेत्र के हबीबपुर गांव में शनिवार की दोपहर घर से लौटते वक्त एक छात्रा को अगवा करने कोशिश की गई। छात्रा के शोर मचाने पर अपहरणकर्ता मौके से फरार हो गए। अपहरणकर्ता गांव के ही रहने वाले बताए गए हैं। घटना से गांव में काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। मामले की शिकायत पुलिस से भी गई है। घटना से छात्रा बुरी तरह डरी हुई थी।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के हबीबपुर गांव की रहने वाली किशोरी ग्यारहवीं की छात्रा है। रोज की तरह शनिवार की दोपहर तकरीबन दो बजे वह स्कूल से पैदल घर लौट रही थी। गांव के मोड़ के पास पहुंचने पर बाइक से तीन युवक उसके पास पहुंचे तथा छात्रा को दबोच लिया। युवकों ने किशोरी को जबरन बाइक पर बैठाने की भी कोशिश की। तभी उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। इससे आसपास मौजूद ग्रामीण किशोरी की ओर बढ़े।

इस पर अपहरणकर्ता छात्रा को छोड़कर मौके से फरार हो गए। मामले की जानकारी इलाकाई पुलिस को दी गई तो मौके पर पहुंची और तफ्तीश की। पुलिस ने किशोरी से भी पूछताछ की। किशोरी के मुताबिक तीन युवक काफी दिनों से उसके पीछे पड़े हुए हैं। आते-जाते उसे परेशान करते रहे हैं। आरोपी सभी युवक हबीबपुर गांव के रहने वाले बताए गए हैं। हालांकि देर शाम तक रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई थी। घटना से छात्रा बुरी तरह डरी हुई थी। मौके पर ग्रामीण भी जुट गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें