फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्त प्रोफेसर दंपति के घर लाखों की चोरी

Sat, 31 Mar 2018 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
टैगोर टाउन में रहने वाले सेवानिवृत्त प्रोफेसर दंपति के घर बृहस्पतिवार रात चोरी हो गई। चोर छत से कमरे में घुसे और लाखों के गहने, चांदी के सिक्कों और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। घरवालों को सुबह जानकारी हुई। जार्जटाउन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। फील्ड यूनिट और डाग स्क्वायड ने भी छानबीन की। आसपास के सीसीटीवी फुटेज निकाले जा रहे हैं।
विज्ञापन


टैगोर टाउन निवासी यमुना प्रसाद पांडेय सीएमपी डिग्री कालेज के सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। उनकी पत्नी शैल कुमार पांडेय विश्वविद्यालय में प्रोफेसर थीं। सेवानिवृत्ति के बाद दोनों टैगोर टाउन स्थित घर में रहते हैं। बेटा दिल्ली में नौकरी करता है। शुक्रवार सुबह बेटे को दिल्ली से इलाहाबाद आना था। इसी कारण यमुना प्रसाद शुक्रवार तड़के ही जाग गए थे। बाथरूम जाते समय उन्होंने देखा कि एक कमरे का दरवाजा खुला है। अंदर आलमारी भी खुली थी। उन्होंने पत्नी शैल को जगाया और घटना के बताया। उनका नौकर प्रदीप कुमार को भी जगाया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। चोर दो कमरों की आलमारी खोलकर लगभग 50 हजार के आभूषण, सोने चांदी के गहने और चांदी के सिक्के उठा ले गए थे। चोरों ने किसी भी आलमारी या दरवाजे को तोड़ा नहीं था। चाभियां आलमारी में रखी थीं। सीढ़ियों पर एक बैग मिला, जिसमें गहने रखे थे।

चोर गहने निकालकर बैग फेंक गए थे। जार्जटाउन इंस्पेक्टर संतोष शर्मा के मुआयने के बाद फील्ड यूनिट और डाग स्क्वायड भी पहुंचा। इंस्पेक्टर संतोष शर्मा ने बताया कि चोर छत के रास्ते अंदर घुसे थे, उन्हें अच्छी तरह पता था कि किस आलमारी में क्या है। कोई भी ताला टूटा नहीं है। घर के नौकर प्रदीप कुमार से पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा कुछ संदिग्ध आचरण वाले युवकों से भी पूछताछ हुई है। अगल-बगल तमाम लोगों के घरों में सीसीटीवी लगे हैं। उनकी फुटेज मांगी गई है। चोरी में निश्चित ही कोई करीबी शामिल है। इस मामले में जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें