फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो युवकों की हत्या कर जला दिए शव

Sat, 31 Mar 2018 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
दारागंज में बक्शी बांध पर शुक्रवार भोर में सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। यहां एक युवक की गला घोटकर और दूसरे की गला काटकर पहले हत्या की गई, फिर उनके शवों पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी गई। दो युवकों की बेरहमी से हत्या की खबर पर दारागंज समेत पुलिस के अफसर मौके पर पहुंच गए। आईजी ने बताया कि हत्यारों की तलाश में क्राइम ब्रांच समेत तीन टीमें लगाई गईं हैं। मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


बक्शी बांध पर इन दिनों सिंचाई विभाग की ओर से बाढ़ पंप लगाने का काम चल रहा है। रोज की तरह ही सुबह छह बजे करछना में बरदहा के रहने वाले ठेकेदार सुरेंद्र कुमार मिश्र गिट्टी की शिफ्टिंग कराने पहुंचे। यहां सलोरी एसटीपी के गेट नंबर एक व दो के बीच बने पैरापिट (सीमेंट के चबूतरे) के बगल में लगभग 40 वर्षीय युवक की अधजली हुई लाश पड़ी मिली। यह देख उनके होश उड़ गए। अभी कुछ ही मिनट बीते थे कि 50 मीटर की दूरी पर 20-22 साल के एक और युवक की अधजली लाश दिखी। खबर फैली तो सनसनी फैल गई। बांध पर लोग सुबह टहलने भी आते हैं, तो मौके पर भीड़ भी जुट गई।

खबर मिलने पर पुलिस विभाग में भी हड़कंप मच गया। मौके पर दारागंज पुलिस के अलावा आईजी रमित शर्मा, एसपी सिटी सिद्धार्थशंकर मीणा और सीओ शिवराज भी पहुंच गए। डॉग स्क्वॉड के साथ ही फोरेेंसिक टीम को भी बुलाया गया। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन मृतकों के बारे में कोई कुछ बता नहीं सका। पंप लगाने वाले मजदूरों ने भी मृतकों को पहचानने से इंकार कर दिया। पुलिस की जांच में पता चला है कि एक युवक को गला घोटकर, जबकि दूसरे को गला काटकर मौत के घाट उतारा गया।
विज्ञापन


मौका मुआयना करने के बाद फोरेंसिक विभाग के सूत्रों का मानना है कि दोनों हत्याएं दो से चार बजे के बीच हुईं। मौके पर काफी मात्रा में खून भी फैला था। खून के धब्बे भी ताजे ही लग रहे थे। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि वारदात कुछ ही घंटों पहले हुई। हत्यारों ने दोनों युवकों को पहले पीटा, फिर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद सुबूत मिटाने के मकसद से पेट्रोल छिड़ककर दोनों शवों को आग के हवाले कर दिया। वारदात दो से चार के बीच होने की संभावना इसलिए भी जताई जा रही है, क्योंकि रात करीब दो बजे तक कर्नलगंज पुलिस को इस रोड पर गश्त करते देखा गया था।

मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। एफएसएल और डॉग स्क्वॉड ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की है। दारागंज पुलिस के साथ ही क्राइम ब्रांच की टीम भी हत्यारों की तलाश में लगाई गई हैं। रमित शर्मा, आईजी रेंज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें