फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट के रिटायर्ड डिप्टी रजिस्टार के घर लाखों की चोरी

Wed, 28 Oct 2015 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। करेली में हाईकोर्ट के रिटायर्ड डिप्टी रजिस्टार के घर का ताला तोड़कर चोरों ने नगदी समेत लाखों के जेवर पर हाथ साफ कर दिया। रजिस्टार मुहर्रम पर घर में ताला बंद कर परिवार समेत गांव आजमगढ़ गए थे। मंगलवार शाम को घर पहुंचे तो ताला टूटा हुआ था। उन्होंने चोरी की जानकारी क रेली पुलिस को दी। पुलिस तहरीर लेकर जांच कर रही है।
विज्ञापन


करेली में ई ब्लॉक के रहने वाले सैय्यद जरगाम हैदर रिजवी मूलरूप से आजमगढ़ के रहने वाले हैं। मुहर्रम के चलते वह घर में ताला बंद कर 18 अक्तूबर को परिवार समेत पैतृक गांव आमजगढ़ चले गए। मंगलवार शाम लगभग सात बजे घर लौटे तो। गेट का ताला खोलकर अंदर गए तो देखा कि मेनगेट का ताला टूटा हुआ था। कमरे में दो आलमारी और बक्शे का लॉकर तोड़कर बगल में फेंका हुआ था।

कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। उन्होेंने चोरी की सूचना करेली पुलिस को दी। करेली पुलिस चोरों की तलाश में लगी है। रजिस्टार ने बताया कि चोर लगभग तीन लाख का जेवर और 32 हजार रुपये नगद ले गए हैं। एसओ करेली सुनील दत्त राय ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। आशंका है कि चोरों ने रेकी के बाद घटना को अंजाम दिया है। उन्हें पता था कि घरवाले कई दिन बाद लौटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें