फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजिस्ट्रार आवास, गेस्ट हाउस पर फेंके गए बम

Mon, 15 May 2017 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
bomb blast - फोटो : the dawn
विज्ञापन
बैंक रोड स्थित टीचर्स कॉलोनी में कुछ उपद्रवियों ने शनिवार को आधी रात के बाद रजिस्ट्रार आवास पर तीन बम फोड़े। इसके बाद विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस पर बम फेंका गया। देर रात लगातार तीन धमकों से टीचर्स कॉलोनी में लोग घरों से बाहर निकल जाए और दहशत फैल गई। विश्वविद्यालय प्रशासन ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन


शनिवार आधी रात के बाद करीब एक बजे विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार एनके शुक्ला के आवास के बाहर लगातार तीन बम फटे। गार्ड ने देखा कि दो युवक बम फेंकने के बाद कुछ दूरी पर खड़ी मोटरसाइकिल पर बैठकर भाग निकले। पांच मिनट के भीतर बैंक रोड चौराहे पर विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस पर भी तेज धमाके के साथ एक बम फटा। धमाका इतना तेज  था कि गेस्ट हाउस के एक कमरे की खिड़कियों में लगे शीशे फूट गए। विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर रामसेवक दुबे ने बताया कि उन्होंने दो दिन पहले ही डीएम और एसएसपी को पत्र लिखकर बवाल की आशंका जताई थी। उन्हें लग रहा था कि छात्र हॉस्टलों को खाली कराए जाने के मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन पर दबाव बनाने के लिए इस तरह के हमले किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें