फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतरसुइया में देररात प्रापर्टी डीलर को मारी गोली

Thu, 18 Aug 2016 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। अतरसुइया इलाके में बुधवार देररात बाइक सवार दो युवक प्रापर्टी डीलर सूफियान (35) को गोली मारकर भाग निकले। गोली की आवाज से इलाके में खलबली मच गई। लोग घर से बाहर निकले तो देखा कि प्रापर्टी सड़क पर गिरा पड़ा है। सूचना पाकर अतरसुइया पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को कॉल्विन अस्पताल ले गई। 
विज्ञापन


अतरसुइया के अहमदगंज मोहल्ले के रहने वाले सूफियान (35) प्रापर्टी का काम करते हैं। वह शुगर के मरीज है। बुधवार रात उनकी तबियत कुछ गड़बड़ हुई तो वह रात में डॉक्टर को दिखाकर बाइक से घर लौट रहे थे। घर लगभग पचास कदम की दूरी पर एक बाइक पर दो युवक आए और सूफियान को गोली मारकर भाग निकले। गोली चलने के बाद इलाके में खलबली मच गई। आसपास के लोग पहुंचे तो सूफियान घायल सड़क पर पड़ा था। एसओ अतरसुइया ब्रजेश यादव ने बताया कि सूफियान का नैनी के छंगू नामक युवक से लेनदेन का विवाद है। सूफियान की हालत खतरे से बाहर है। सूफि
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें