फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : सड़क हादसे में इंजीनियर धर्मेंद्र चंदेल की मौत, पत्नी और दो माह की बेटी घायल

Wed, 21 Oct 2026 07:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रयागराज के बारा क्षेत्र के मिश्रपुर में हुए सड़क हादसे में निजी विद्युत कंपनी के इंजीनियर और वेब सीरीज के कलाकार धर्मेंद्र चंदेल (35) की मौत हो गई। वह नैनी के गंगोत्री नगर से रिश्तेदार के घर से लौट रहे थे। हादसे में उनकी पत्नी वर्षा और दो माह की बेटी माधवी भी घायल हो गईं।

विज्ञापन
धर्मेंद्र चंदेल। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारा क्षेत्र के मिश्रपुर में हुए सड़क हादसे में निजी विद्युत कंपनी में कार्यरत इंजीनियर धर्मेंद्र चंदेल (35) की मौत हो गई। हादसे में बाइक पर सवार उनकी पत्नी वर्षा और दो माह की बेटी माधवी भी घायल हो गईं। धर्मेंद्र मूल रूप से चित्रकूट जिले के कर्वी के रहने वाले थे। इंजीनियर होने के साथ ही वह अभिनय की दुनिया में भी सक्रिय थे और कई वेब सीरीज में काम कर चुके थे।

धर्मेंद्र चंदेल मंगलवार रात करीब साढ़े 12 बजे नैनी के गंगोत्री नगर स्थित अपने रिश्तेदार के घर से लौट रहे थे। इसी दौरान बारा क्षेत्र के मिश्रपुर में सड़क हादसा हो गया। हादसे में धर्मेंद्र की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी वर्षा और दो माह की बेटी माधवी घायल हो गईं।

धर्मेंद्र चंदेल निजी विद्युत कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। इसके साथ ही उन्हें अभिनय का भी शौक था। वह ‘वेब वे जमीन मेरी’, ‘काली घाट’ और ‘कोर्ट कचहरी’ सहित कई वेब सीरीज में कलाकार के तौर पर काम कर चुके थे। उनकी आने वाली वेब सीरीज ‘सवाल जंतर मंतर का’ भी कुछ ही दिनों में रिलीज होने वाली है। हादसे में धर्मेंद्र की मौत की खबर से परिजनों और परिचितों में शोक है। उनकी पत्नी और मासूम बेटी के घायल होने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें