फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बार पेट्रोलिंग, फिर भी दुर्घटना

Sun, 26 Nov 2017 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
वास्को डि गामा - फोटो : PTI
विज्ञापन
रेलवे की एक और खामी सामने आई है। मंडल के मानिकपुर रेलवे स्टेशन पर वास्को एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने के मामले में पता चला है कि हादसे वाली रात जिस स्थान पर दुर्घटना हुई थी, वहां रेलवे कर्मचारियों द्वारा दो बार पेट्रोलिंग की गई थी। इसके बावजूद हादसा कैसे हुआ, इसे लेकर अफसर भी असमंजस में हैं। बताया जा रहा है कि मामले में डीआरएम के इलाहाबाद आने पर उनके द्वारा कुछ रेलकर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी। इस बीच हादसे की जांच के लिए कमिश्नर रेलवे सेफ्टी (सीआरएस) पूर्वी परिमंडल एसके पांडेय 28 को मानिकपुर एवं 29 नवंबर को डीआरएम कार्यालय में रहेंगे।
विज्ञापन


सर्दियों के मौसम में रेल फ्रैक्चर की ज्यादा संभावना रहती है। इस वजह से रात के वक्त पेट्रोलिंग ज्यादा की जाती है। इलाहाबाद मंडल के मानिकपुर स्टेशन पर भी रेलवे द्वारा पेट्रोलिंग के लिए कर्मचारियों को पूर्व में ही सचेत रहने को कहा गया था। हादसे वाली रात भी वहां संबंधित ट्रैक की दो बार पेट्रोलिंग की गई। सूत्र बताते हैं कि हादसा सुबह चार बजे हुआ, जबकि वहां आखिरी बार पेट्रोलिंग रात दो बजे हुई थी। इसके बाद संबंधित ट्रैक से एक मालगाड़ी एवं एक अन्य पैसेंजर ट्रेन निकली थी। बताया गया कि उन दोनों ट्रेनों के गुजरने के पूर्व में ही वहां रेल फ्रैक्चर हो गया था। दो ट्रेन गुजरी तो रेल फ्रैक्चर का दायरा बढ़ गया और वास्को एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। राहत की बात यह रही कि वहां ट्रेन के कोच एक दूसरे पर चढ़े नहीं। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि हादसे के वक्त ट्रेन प्लेटफार्म नंबर दो से गुजर रही थी। प्लेटफार्म की ऊंचाई ज्यादा होने से उसके कोच प्लेटफार्म से टकराकर चढ़े नहीं। डीआरएम एसके पंकज का कहना है रात में दो बार संबंधित ट्रैक की पेट्रोलिंग हुई थी। अब सीआरएस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि चूक कहां हुई।

मानिकपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर वास्को एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद पटरी से उतरे सभी 14 कोच हटा दिए गए। इन कोचों को हटा देने के बाद शनिवार देर रात प्लेटफार्म नंबर दो पर ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया गया। मौके पर वहां डीआरएम एसके पंकज दिन भर मौजूद रहे। इलाहाबाद मंडल के पीआरओ सुनील गुप्ता ने बताया कि सीआरएस पूर्वी परिमंडल 28 नवंबर को मानिकपुर के आफिसर रेस्ट हाउस में एवं डीआरएम ऑफिस इलाहाबाद में 29 नवंबर को घटना के संबंध में रेलकर्मियों से पूछताछ करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें