फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखाधिकारी ने दफ्तर के भीतर लगाई फांसी

Fri, 18 Nov 2016 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
फाइनेंसर सुसाइड - फोटो : bureau
विज्ञापन
कैंट इलाके में सेना के गैरीसन इंजीनियर वेस्ट शाखा में लेखाधिकारी रविंद्र नाथ त्रिपाठी (58) ने बुधवार रात दफ्तर में फांसी लगा ली। वह देर रात तक घर नहीं पहुंचे तो परिजनों को खोजबीन करने पर इस बारे में पता चला। कैंट पुलिस और फील्ड यूनिट ने मौके पर जांच की। घरवालों ने आशंका जताई है कि रविंद्र किसी मामले को लेकर तनाव में थे।
विज्ञापन


मूल रूप से जौनपुर में कछवा चंद्रबाल निवासी रविंद्र नाथ त्रिपाठी (59) यहां कर्नलगंज के राजीव नगर मोहल्ले में परिवार सहित रहते थे। उनकी पत्नी शशि प्रभा त्रिपाठी जीआईसी में शिक्षिका हैं। उनके दोनों बेटे सौरभ और सौमित्र पढ़ाई करते है। आमतौर वह रोज शाम सात बजे तक घर पहुंच जाते थे। बुधवार को वह रात तक घर नहीं आए तो परिजन चिंतित हुए। दोनों बेटे उनकी तलाश में निकले। वे कैंट स्थित दफ्तर पहुंचे तो पिता को फांसी पर लटका पाया।

खबर पाकर पहुंची कैंट थाने की पुलिस ने  फील्ड यूनिट की जांच के बाद शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बेटे सौमित्र ने आरोप लगाया कि उसके पिता दफ्तर के काम को लेकर वह काफी तनाव में रहते थे। उनसे दबाव डालकर काम कराया जाता था। उनकी परेशानी दफ्तर में सुनी नहीं जा रही थी। सीओ सिविल लाइंस आलोक मिश्र ने बताया कि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। डॉक्टरों के पैनल और वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमार्टम हुआ है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें