फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेशी से लौट रहे हत्या के मुल्जिम का कत्ल

Mon, 22 Jun 2015 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कालीन कारोबारी की हत्या के दूसरे ही रोज हंडिया इलाके में एक और कत्ल हो गया। हत्या के मुकदमे में पेशी के बाद शहर से उतरांव के रेहठू में अपने घर लौट रहे 70 वर्षीय जगमल प्रसाद पटेल को गोली से उड़ा दिया गया। परिवार में ही जमीन की दुश्मनी के चलते उसके पिता का भी दो दशक पहले मार डाला गया था। परिजनों ने देर रात हंडिया थाने की पुलिस को इस हत्याकांड में नामजद तहरीर दी।
विज्ञापन


रेहठू गांव में रहने वाले जमगल प्रसाद पटेल के पिता गंगा पटेल का भी करीब 20 साल पहले कत्ल हो गया था। गंगा को मारने में उनके तीन भतीजों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था। फिर 1997 में जमीन के झगड़े में यादव परिवार में एक हत्या हुई जिसमें जगमल प्रसाद को भी नामजद किया गया था। उसी मुकदमे में सोमवार को जगमल प्रसाद की जिला अदालत में पेशी थी। वह दोपहर में अपनी बाइक हंडिया कस्बे में खडीकर बस से शहर आया।

अदालत में पेशी के बाद वह हंडिया पहुंचा और वहां से बाइक लेकर घर को रवाना हुआ। रास्ते में शाम करीब छह बजे चक नंदू गांव से गुजरते समय नहर पुलिया के पास किसी जगमल प्रसाद को रोका और गले में गोली मारकर भाग गया। गोली चलने की आवाज सुनकर गांव वाले उधर पहुंचे तो जगमल प्रसाद को सड़क पर गिरा देखा। उसकी मौत हो चुकी थी। 100 नंबर पर कंट्रोल रूम में सूचना दी गई तो कुछ देर में हंडिया थाना प्रभारी एमएस देव वहां पहुंच गए। फिर जमगल के परिवार के लोग भी रोते-कलपते पहुंच गए। उसके परिवार में छह बेेटे और पत्नी सुराजी देवी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें