फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शस्त्र फैक्ट्री पकड़ी, एक गिरफ्तार

Mon, 22 Jun 2015 11:54 PM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
अलापुर पुलिस ने इलाके के गांव शादीपुर-फरीदपुर के जंगल में चल रही अवैध शस्त्र फैक्ट्री पकड़ कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस को काफी तादाद में बने-अधबने हथियार और हथियार बनाने के उपकरण मिले हैं। एसएसपी सौमित्र यादव ने फैक्ट्री पकडने वाली टीम को ढाई हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

एसओ अलापुर सीपी सिंह, एसआई अशोक कुमार, हेड कांस्टेबल राजेंद्र सिंह, जावेद अख्तर, कांस्टेबल ऋषि पांडेय, राजेश कुमार गश्त कर रहे थे। मुखबिर ने सूचना दी कि शादीपुर-फरीदपुर के जंगल में शस्त्र फैक्ट्री चल रही है। पुलिस ने जंगल में छापामारी की। यहां से दातागंज के गांव डहरपुर निवासी रामपाल को पुलिस को गिरफ्तार कर लिया। वह शस्त्र बना रहा था। उसका साथी ककराला के वार्ड नंबर 17 निवासी शाकिर उर्फ पहलवान भागने में सफल हो गया। रामपाल के पास से पुलिस को एक बना हुआ 315 बोर का तमंचा समेत भारी तादाद में बने-अधबने हथियार और उपकरण मिले हैं। गिरफ्तार रामपाल के खिलाफ दातागंज और बिल्सी में भी आम्र्स एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं।

पंचायत चुनाव की आहट के साथ बढ़ा हथियारों का कारोबार
बदायूं। पंचायत चुनाव नजदीक आने के साथ जिले में अवैध हथियारों का कारोबार बढ़ गया है। एक महीने में शस्त्री फैक्ट्री पकड़े जाने का यह तीसरा मामला है। पुलिस भले छोटी-मोटी शस्त्र फैक्ट्री पकड़ कर अपनी पीट थपथपा रही हो लेकिन अवैध हथियारों के बड़े कारोबारी पकड़ से दूर है। अलापुर में शस्त्र फैक्ट्री पकड़े जाने का एक महीने में यह दूसरा मामला है।
विज्ञापन


अलापुर पुलिस को एक महीने में दूसरी बार कामयाबी मिली है। गिरफ्तार रामपाल के खिलाफ आम्र्स एक्ट के कई और मामले दर्ज हैं। मौके से भागे उसके साथी शाकिर की तलाश की जा रही है।-अनिल यादव, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें