फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनी में जमीन की रंजिश में युवक को गोलियों से भूना

Fri, 18 Sep 2015 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद (नैनी)। नैनी में बृहस्पतिवार देर रात बाइक सवार बदमाशों ने चाका ब्लाक में हनुमान मंदिर के सामने बाइक सवार युवक को घेरकर ताबड़तोड़ फायरिंग की। गर्दन और गले में गोली लगने से युवक लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। बाइक सवार चार हमलावर फायरिंग करते हुए भाग निकले। सूचना पर नैनी पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब युवक दम तोड़ चुका था। युवक की हत्या के पीछे जमीन का झगड़ा सामने आ रहा है। नैनी पुलिस परिजनों से पूछताछ के बाद हमलावरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


अल्लापुर के अशोक कुमार द्विवेदी हिन्दी साहित्य सम्मेलन में नौकरी करते हैं। वह मूलरूप घूरपुर में भीटा के रहने वाले हैं। उनका बेटा हिमांशु द्विवेदी (35) बृहस्पतिवार रात अपने मामा कृष्ण बिहारी तिवारी के घर धनुहा नैनी गया था। बताया जाता है कि वह पिछले कई महीने से अपने मामा के घर पर ही रहता था। वह मामा के लड़कों के साथ प्रापर्टी डीलिंग के कारोबार से जुड़ा था। रात में वह बाइक से घर लौट रहा था। चाका ब्लाक हनुमान मंदिर के सामने पीछे से दो बाइक पर चार बदमाश आए। बदमाशों ने हिमांशु को चारों ओर से घेर लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। दो गोली हिमांशु को लगी।

गोली लगते ही हिमांशु बाइक समेत सड़क पर गिर पड़ा। बीच सड़क गोली चलने से बाजार में खलबली मच गई। नैनी पुलिस जब तक पहुंचती, हिमांशु ने  दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हिमांशु के हत्या की खबर सुनकर उसके मामा कृष्ण बिहारी तिवारी, उनका बेटा रानू तिवारी और उनके परिवार के अन्य लोग आ गए। हिमांशु की मौत से उनका रो-रोकर बुरा हाल था। रानू ने बताया था कि वह रोज कार से घर जाता था लेकिन आज कार एक दोस्त ले गया। उधर हिमांशु की हत्या की खबर उसके घर अल्लापुर पहुंची तो कोहराम मच गया। रोते-बिलखते घरवाले एसआरएन अस्पताल पहुंचे। नैनी इंस्पेक्टर का कहना है कि जमीन के विवाद में गोली मारे जाने की बात सामने आ रही है। परिजनों से पूछताछ के बाद पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें