फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाहियों के सामने मां-बेटी से छीना बैग

Thu, 25 Jun 2015 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। फायर ब्रिगेड चौराहे के निकट बुधवार दोपहर बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने स्कूटी सवार मां-बेटी को धक्का देकर गिरा दिया और बैग छीनकर भाग निकले। दिनदहाड़े हुई छिनैती की यह वारादात चौराहे पर तैनात सिपाहियों के सामने हुई लेकिन वे न तो मां-बेटी की मदद को आगे आए और न ही बदमाशों का पीछा करने के लिए किसी तरह का प्रयास किया। अचानक धक्का लगने से मां जमीन पर गिरकर लहूलुहान हो गई। बेटी ने साहस का परिचय देते हुए बदमाशों का जानसेनगंज तक पीछा किया लेकिन वे हाथ नहीं आए। कोतवाली पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


मधवापुर सब्जी मंडी के रहने वाली गीता जायसवाल के पति संतोष जायसवाल की मौत हो चुकी है। उनकी बेटी वंदना जायसवाल की बैरहना में कॉस्मेटिक की दुकान है। दोपहर में मां-बेटी सिविल लाइंस में खरीदारी करने आई थी। सिविल लाइंस से खरीदारी के बाद वे लोहिया चौराहे से चौक की ओर जा रही थीं। फायर ब्रिगेड चौराहा से थोड़ा आगे बढ़ने पर एक बाइक पर दो नकाबपोश बदमाश पीछे से आए। बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने गीता का बैग झपट्टा मारकर छीन लिया और स्कूटी में धक्का दे दिया। धक्का लगने के बाद अनियंत्रित हुई स्कूटी के पीछे बैठी गीता गिर पड़ी। वंदना ने साहस दिखाया और मां को सड़क के किनारे बैठाने के बाद बदमाशों का पीछा कर लिया।

बदमाश निरंजन डॉट पुल से बाएं मुड़कर रेलवे कॉलोनी की ओर भाग निकले। फायर ब्रिगेड चौराहे पर चीता पुलिस की तैनाती रहती है, लेकिन मां बेटी की मदद को वे भी नहीं पहुंचे। वहीं चौराहे पर रोजाना ट्रैफिक सिपाही की भी तैनाती रहती है। घटनास्थल कोतवाली में होने के चलते सिविल लाइंस पुलिस ने मां-बेटी को कोतवाली भेज दिया। चौकी प्रभारी सूरज कुंड सतीश राय ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है। गीता के मुताबिक बैग में 12 हजार रुपये, मोबाइल और एटीएम समेत कई जरूरी कागजात थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें