फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सिपाही पर कमेंट शराबी को दबोचकर धुना

Thu, 25 Jun 2015 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 महानगर के मालगोदाम तिराहे पर बुधवार देर रात करीब सवा दस बजे उस समय अजीब स्थिति पैदा हो गई, जब शक्ति मोबाइल पर मौजूद महिला  सिपाही पर एक शराबी ने कमेंट कर दिया। बस लोगों की मदद से इस शराबी को दौड़ाकर पकड़ लिया गया। पहले तो जमकर पीटा गया। बाद में उसे जीप के माध्यम से थाने भिजवा दिया गया।
विज्ञापन


वाकया कुछ इस तरह हुआ कि महानगर में महिला सुरक्षा को लेकर ड्यूटी देने वाली शक्ति मोबाइल रोजाना की तरह रात दस बजे से अपने ड्यूटी स्थल मालगोदाम   तिराहे पर खड़ी थी।

तभी सवा दस बजे करीब जीप में सवार महिला कांस्टेबल से एक शराबी युवक ने कमेंट कर दिया। बस इसी बात पर वहां भगदड़ मच गई। आनन-फानन रेलवे रोड पर दौड़ाकर पब्लिक की मदद से  आरोपी को पकड़ा गया। बाद में उसे जमकर पीटा गया। इसके बाद उसे थाने भेज दिया गया। इस दौरान काफी भीड़ रही। बाद में मामला शांत हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें