फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल ऑडियो से अतीक फिर चर्चा में

Mon, 16 Jul 2018 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
अतीक अहमद - फोटो : self
विज्ञापन
पूर्व सांसद अतीक अहमद का नाम एक बार फिर चर्चा में है। दरअसल, रविवार को एक कथित ऑडियो वायरल हुआ है, जिसमें मुंबई के एक बड़े व्यापारी को धमकी देते हुए 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई। धमकाने वाला खुद को अतीक बता रहा है। व्यापारी सपा नेता भी हैं। चर्चा है कि धमकी देने वाले पूर्व सांसद अतीक अहमद ही हैं। हालांकि, इस ऑडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस अफसर भी ऐसे किसी ऑडियो की जानकारी से इंकार कर रहे हैं।
विज्ञापन


जिस व्यापारी को धमकी दी गई वह गंगापार में बहरिया ब्लॉक के सरायदत्ते गांव के रहने वाले हैं और वह मुंबई में कारोबार करते हैं। पहले वह बसपा में थे और पड़ोसी जिले से सांसद पद का चुनाव भी लड़े चुके हैं। हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने सपा का दामन थाम लिया। रविवार को उन्हें धमकाने संबंधी एक ऑडियो वायरल होने के बाद दिनभर चर्चाओं का दौर रहा। ऑडियो में एक व्यक्ति सपा नेता को गालियां देते हुए धमका रहा है। ऑडियो की शुरुआत में ही कॉल करने वाला व्यक्ति खुद को अतीक बताते हुए सपा नेता से पूछता है कि वह कहां हैं। सपा नेता के यह बताने पर कि वह मुंबई में हैं, कॉल करने वाला उन्हें गालियां देना शुरू कर देता है। साथ ही जान से मारने की धमकी भी देता है। यही नहीं धमकाने के दौरान वह 10 करोड़ रुपये रंगदारी मांगता है। यह ऑडियो दिन भर शहर में चर्चा का विषय बना रहा। हालांकि धमकाने वाला व्यक्ति पूर्व सांसद अतीक हैं या फिर कोई और, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। उधर, पुलिस अफसरों ने भी ऐसे किसी ऑडियो की जानकारी से अनभिज्ञता जताई है। एसएसपी नितिन तिवारी ने कहा कि उन्हें ऐसे किसी ऑडियो की जानकारी नहीं है। न ही किसी ने इस तरह की कोई शिकायत की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें