शेरकोट। गांव तिपरजोत निवासी प्रेम सिंह चौहान ने पुलिस में दर्ज कराई गुमशुदगी में बताया कि उसका 15 वर्षीय पुत्र सूरज ग्राम उमरपुराशा में हरिशचंद्र बाल विद्या मंदिर में कक्षा 9 में पढ़ता है। शनिवार को घर से सुबह सात बजे स्कूल के लिए गया था, तब से वह घर नहीं पहुंचा। बेटे की संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग रहा है। पीड़ित ने पुलिस में मुकदमा दर्ज कराकर बेटे की बरामदगी की गुहार लगाई है। कोतवाल का कहना है कि जल्द ही गायब बालक को बरामद कर परिजनों की सुपुर्दगी में दिया जाएगा।