फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबिल ऑयल व्यापारी के घर लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

Wed, 07 Feb 2018 12:52 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
विज्ञापन
fire in Aliganj imambara
विज्ञापन
शाहगंज थाना क्षेत्र स्थित लीडर रोड पर रहने वाले एक व्यापारी की मोबिल ऑयल की दुकान में मंगलवार भोर में आग लग गई। घटना के वक्त परिवार के सभी लोग ऊपरी तल पर सो रहे थे। कमरों में धुआं भरने पर परिजनों की नींद खुली तो वह बाहर की ओर भागे। आग पहले दुकान और फिर धीरे-धीरे ऊपर के कमरों तक फैल गई। सूचना पर एक -एक करके फायरब्रिगेड की सात गाड़ियां बुलाई गईं। पानी खत्म होने पर सेना की भी एक दमकल पहुंची। साढ़े पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेडकर्मी आग पर काबू पा सके। इस दौरान दुकान के साथ ही घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। भुक्तभोगी व्यापारी के मुताबिक घटना में 25 से 30 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन


व्यापारी ओंकारनाथ केशरवानी शाहगंज थाना क्षेत्र स्थित लीडर रोड पर रहते हैं। दोमंजिला घर के भूतल पर उन्होंने त्रिवेणी लुब्रिकेंट्स के नाम से मोबिल ऑयल, ग्रीस आदि की दुकान खोली रखी है। ऊपर के दोनों तल पर उनका परिवार रहता है। रोज की तरह सोमवार रात भी दुकान बंद होने के बाद घरवाले ऊपरी तल पर सो रहे थे। करीब 3.30 बजे व्यापारी क ी पत्नी सुनीता देवी की नींद खुली तो उन्होंने देखा कि कमरे में धुआं भरा हुआ था। घबराकर उन्होंने परिवार के अन्य लोगों को जगाया तो पता चला कि नीचे दुकान मेें आग लगी हुई है। घबराकर परिवार के लोग बाहर की ओर भागे। देखते ही देखते आग पहले पूरी दुकान और फिर ऊपर के कमरों तक फैल गई।

कमरों में रखा फ्रिज, टीवी, कूलर, एसी, कपड़ों समेत अन्य सामान भी आग की चपेट में आ गया। इसी दौरान सूचना पर फायरब्रिगेड की दो गाड़ियां और पुलिस भी पहुंची। फायरकर्मी आग बुझाने में जुट गए लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली। हर बीतते पल के साथ आग और भयावह होती जा रही थी। इसे देखते हुए एक-एक करके फायरब्रिगेड की सात गाड़ियां बुर्लाईं गईं। इनमें शहर के अलावा नैनी, सोरांव फायर स्टेशन से भी दमकल मौकेपर पहुंचीं। उधर, व्यापारी ने अपने दामाद, जो दिल्ली में सेना में कर्नल के पद पर तैनात हैं, को जानकारी दी तो उनकी सूचना पर सेना की भी एक दमकल पहुंचीं। फायरमैन धर्मेंद्र मिश्रा ने बताया कि दुकान में बड़ी मात्रा में मोबिल ऑयल और ग्रीस होने के चलते आग इतनी भयावह हुई।
विज्ञापन


पहले पानी से बौछार मारी गईं लेकिन इससे बहुत फायदा नहीं हुआ। घंटों की मशक्क्त के बाद करीब नौ बजे आग पर काबू पाया जा सका। भुक्तभोगी व्यापारी ने बताया कि घटना में दुकान में रखा मोबिल ऑयल के साथ ही लैपटॉप, फाइलें और अन्य सामान जल गए। गृहस्थी का सामान भी पूरी तरह से बर्बाद हो गया। घटना में 25 से 30 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। सीएफओ रविशंकर मिश्रा ने बताया कि दुकान में मोबिल ऑयल भंडारण की अनुमति ली गई थी या नहीं, इसका पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें