फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्का से लौट रहे लेखपाल की गोली मारकर हत्या

Wed, 30 Sep 2015 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सोरांव (इलाहाबाद)। इलाहाबाद-फैजाबाद मार्ग पर मंगलवार शाम सोरांव इलाके में लेखपाल अखिलेश मौर्या (40) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह अपने क्षेत्र से शिवकुटी स्थित घर जा रहे थे तभी सराय बाहर मोड़ पर लाल यामाहा से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक क र रोका और गोली मारकर भाग निकले। खून से लथपथ लेखपाल को सोरांव पुलिस फाफामऊ के एक निजी अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अखिलेश सोरांव लेखपाल संघ के मंत्री भी थे। खबर पाकर कई थानों की फोर्स के साथ डीएम, एसएसपी, एसपी गंगापार पहुंच गए।
विज्ञापन


मूलरूप रायबरेली के ऊंचाहार के रहने वाले अखिलेश मौर्या शिवकुटी में अपट्रान चौराहे पर परिवार समेत रहते हैं। इनके एक भाई डॉ. अरुण कुमार हैं, जबकि एक भाई अंबिकेश कलेक्ट्रेट में नौकरी करते हैं। अखिलेश मौर्या सोरांव लेखपाल संघ के मंत्री थे। उनकी तैनाती सोरांव तहसील के बरबोली गांव में थी। इसके अलावा यादवपुर, रामपुर और रहाईशपुर समेत छह हल्कों की जिम्मेदारी थी।

मंगलवार शाम लेखपाल अखिलेश बाइक पर अपने क्षेत्र से  शिवकुटी में घर लौट रहे थे। वह इलाहाबाद-फैजाबाद मार्ग पर सराय बाहर मोड़ के निकट पहुुंचे तभी लाल रंग की यामाहा बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक क र उन्हें रोक लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कुछ कहासुनी के बाद बदमाशों ने लेखपाल के सिर में पीछे से गोली मार दी। गोली लगते ही लेखपाल सड़क पर गिरे तो बदमाश फायरिंग करते हुए मलाका की ओर भाग निकले। सड़क पर सरेशाम लेखपाल की हत्या से इलाके में खलबली मच गई।
विज्ञापन


घायल लेखपाल को गांव के लोग फाफामऊ में एक निजी हॉस्पिटल ले गए। कुछ देर में एसओ सोरांव राजेश नारायण सिंह, सीओ सोरांव लाल प्रताप सिंह भी घटनास्थल पर आ गए। उधर अस्पताल में डॉक्टरों ने अखिलेश को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिली तो शिवकुटी से लेखपाल के परिजन तथा बड़ी संख्या रिश्तेदार और साथी लेखपाल अस्पताल आ गए। एसएसपी केएस इमैनुएल, डीएम संजय कुमार, एसपी गंगापार दिगंबर कुशवाहा भी पहले अस्पताल फिर मौके पर पहुंचे। पुलिस कत्ल की वजह और कातिलों के बारे जानकारी करने में लगी है।

लेखपाल की गोली मारकर हत्या दुखद घटना है। वह हमारे परिवार का अभिन्न अंग था। लेखपाल के हत्यारोपियों को पुलिस जल्द से जल्द गिरफ्तार करेगी।-संजय कुमार डीएम, इलाहाबाद।

घरवालों और उनके साथियों से पूछताछ के बाद जांच की जा रही है। लेखपाल किन विवादित जमीन के मामलों को देख रहे थे, इसे भी खंगाला जा रहा है। प्रथम दृष्टया आशंका है कि इसी के चलते लेखपाल की हत्या की गई है। -दिगंबर कुशवाहा, एसपी गंगापार।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें