फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लावरिश मिली अटैची ने उड़ाए होश

Fri, 25 Jan 2019 02:03 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
बम धमाका
विज्ञापन
कुंभ में खतरनाक केमिकल मिलाने की तैयारी कर रहे आठ संदिग्ध आतंकियों के पकड़े जाने के बाद आज हासिमपुर रोड में चंद्रा स्वीट हाउस के पास एक लावरिश अटैची मिलने पर पुलिस-प्रशासन अधिकारियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही थोड़ी देर में डीएम सुहास एलवाई, एसएसपी नितिन तिवारी, एसपी सिटी, सीओ समेत बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गया। जांच-पड़ताल के बाद दस्ताकर्मियों ने अटैची खोली जिसमें से एक आईकार्ड निकलने पर पुलिस अधिकारियों ने राहत की सांस ली। करीब एक घंटे तक आसपास तमाशबीनों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन


कमला नेहरू अस्पताल के थोड़ा आगे एक गुमटी के पास एक अटैची रखी थी। शाम करीब सवा पांच बजे जार्जटाउन इंस्पेक्टर निशिकांत प्रधान को स्थानीय लोगों ने उसके बारे में बताया। मौके पर पहुंचकर उन्होंने जांच-पड़ताल शुरू की। उन्होंने बम स्क्वायड दस्ते के साथ इसकी सूचना वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दी। थोड़ी देर में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एसएसपी मौके पर पहुंच गए। पूरे इलाके को सील करा दिया गया लेकिन फिर भी तमाशबीनों की भीड़ जुटी रही। काफी देर जांच-पड़ताल के बाद बम निरोधक कर्मियों ने अटैची खोली। उसमें से दूरदर्शन में डिप्टी डायरेक्टर हर्षित कुमार के नाम बना कुंभ मेला का आईकार्ड समेत कुछ कागजात मिले। अटैची से कागजात मिलने पर पुलिस अधिकारियों ने राहत की सांस ली। अटैची मिलने की सूचना पर हर्षित कुमार भी थोड़ी देर में जार्जटाउन थाने पहुंच गए और अपनी अटैची की पहचान की। उन्होंने पुलिस को बताया कि उसमें सरकारी कागजात थे। गायब होने के बाद उन्होंने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है।

पेट्रोल पंप के पास मिला लावरिस बैग
प्रयागराज। कमला नेहरू अस्पताल के पास अटैची मिलने के थोड़ी देर बाद चंद्रलोक चौराहे के पास स्थित पेट्रोल टंकी के बगल में एक पिठ्ठू बैग लावरिस हाल में मिला। सूचना मिलने पर कोतवाली इंस्पेक्टर रवींद्र यादव समेत पुलिस बल मौके पर पहुंच गए। वहां भी बम निरोधक दस्ते को बुला लिया गया। जांच-पड़ताल के बाद जब बम निरोधक दस्ते ने बैग की तलाशी ली तब उसमें पुराने कपड़े बरामद हुए। इंस्पेक्टर का कहना है बैग से कुछ भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई।     
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों स्थानों से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। अटैची में मिले परिचय पत्र के आधार पर पहचान कर ली गई जबकि दूसरे बैग की जांच कराई जा रही है।
नितिन तिवारी, एसएसपी, प्रयागराज 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें