फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगतपुर में प्रेमी युगल ने जहर खाकर जान दी

Tue, 17 Apr 2018 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उतरांव थाना क्षेत्र के भदवा गांव में रविवार की रात एक प्रेमी युगल ने जहर खाकर जान दे दी। लड़की ने अस्पताल जाने से पहले ही दम तोड़ दिया, जबकि युवक ने अस्पताल में अंतिम सांसें लीं। दो समुदायों का मामला होने के कारण घरवाले उनके रिश्ते से नाराज थे। लड़के की पिछले महीने शादी कर दी गई थी। लड़की की भी शादी तय हो गई थी। लड़के वाले उसे देखने आने वाले थे। इससे पहले ही दोनों ने खुदकुशी कर ली। स्कूल के अहाते में किसान ने दोनों को अचेत देखा तो पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


उतरांव के नीबी गांव का रहने वाले मो. सिद्दीकी के छह बेटों में आजाद (26) सबसे छोटा था। पड़ोस में रहने वाले पंधारी कनौजिया की बेटी प्रीती (24) से आजाद की पांच सालों से दोस्ती थी। दो समुदायों का मामला होने के कारण घरवाले और गांववाले इस रिश्ते के विरोध में थे। दोनों के घरवालों में झगड़ा हुआ। कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन आजाद और प्रीती ने मिलना नहीं छोड़ा। आजाद के घरवालों ने पिछले महीने 22 मार्च को उसकी शादी कर दी। आजाद की पत्नी को यहां आने के बाद उसके प्रीती के रिश्ते के बारे में पता चलने पर पति-पत्नी में झगड़ा होने लगा था। इस बीच प्रीती के घरवालों ने उसकी शादी तय कर दी। लड़के वाले अगले हफ्ते उसे देखने आने वाले थे। इसी के बाद आजाद और प्रीती ने जान देने का फैसला कर दिया।

आजाद की गांव में ही बल्ली-पटरे की दुकान है। वह रात में दुकान पर ही सोता है। प्रीती ने रात में घरवालों के लिए खाना बनाया। उसने सबके साथ खाना भी खाया और सोने चली गई। रात में किसी समय वह निकली और आजाद के साथ पड़ोस के भदवा गांव स्थित एक स्कूल के अहाते में पहुंच गई। यहीं दोनों ने जहर खा लिया। रात में करीब तीन बजे एक किसान ने दोनों को अचेत देखा तो पुलिस को सूचना दी। उतरांव पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को लेकर पास के अस्पताल गई। गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने एसआरएन अस्पताल भेज दिया। प्रीती की मौत रास्ते में हो गई। आजाद ने अस्पताल में दम तोड़ा। उतरांव एसओ नागेश सिंह ने बताया कि आजाद के पास जहर की शीशी मिली। इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें