फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिफ्ट में फंसे कोतवाल, लिफ्टमैन का गाल किया लाल

Sun, 07 Feb 2016 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कचहरी में जिला अदालत की बहुमंजिला इमारत के लिफ्ट में शनिवार सुबह शहर के एक कोतवाल, दो सिपाहियों के साथ फंस गए। लिफ्ट में फंसे कोतवाल और सिपाहियों की धड़कन बढ़ गई। अलार्म बजाया तो लिफ्टमैन भागकर पहुंचा। लिफ्ट में चाभी लगाने के बाद भी दरवाजा खुलने में दिक्कत हुई तो लिफ्ट में फंसे लोग दहशत में पसीने-पसीने हो गए। लगभग पांच मिनट बाद दरवाजा खुला तो इंस्पेक्टर और सिपाहियों पर के चेहरे पर खौफ नजर आ रहा था। बाहर निकलते इंस्पेक्टर लिफ्टकर्मी पर भड़क गए और उसके गाल पर कई थप्पड़ जड़ दिए। शोरगुल सुनकर वकील दौड़े तो मामले की नजाकत भांप इंस्पेक्टर भाग निकले। लिफ्टकर्मी ने मामले की शिकायत जिला जज से की है। जिसके बाद जिला जज ने एसएसपी को आरोपी कोतवाल के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखा है। 
विज्ञापन

शहर के स्मार्ट और तेज तर्रार कोतवाल में गिने जाने वाले थाना प्रभारी अतरसुइया अनिरुद्घ सिंह शनिवार सुबह कचहरी बयान के सिलसिले में गए थे। अदालती काम निपटाने के बाद इंस्पेक्टर जिला अदालत की बहुमंजिला इमारत में लगी लिफ्ट से नीचे आ रहे थे। ग्राउंड फ्लोर पर पहुंचने पर लिफ्ट का दरवाजा लॉक हो गया। लिफ्ट का दरवाजा नहीं खुला तो अंदर मौजूद लोगों के हाथ-पांव फूलने लगे। लिफ्ट का अलार्म बजाया तो लिफ्ट मैन विक्रम सिंह वहां पहुंचा। उसने चाभी लगाकर अंदर फंसे कोतवाल और अन्य लोगों को हाथ लगाकर दरवाजा बीच से खोलने के लिए कहा।  फिर भी तमाम प्रयास के बाद दरवाजा नहीं खुला रहा था। 
लगभग पांच मिनट की मशक्कत के बाद दरवाजा खुला तो लिफ्ट में फंसे लोग बाहर निकले। उनके चेहरे से दशहत और गुस्सा साफ नजर आ रहा था। बाहर निकलते ही इंसपेक्टर अनिरूद्घ सिंह और अन्य लोग लिफ्टमैन पर भड़क गए। विक्रम ने अपनी सफाई पेश की तो बात बढ़ गई। गुस्साए इंसपेक्टर ने विक्रम को तीन-चार थप्पड़ जड़ दिए। विक्र म ने शोर मचाया तो आसपास के वकील और वादकारी भाग कर पहुंचे। भीड़ जुटती देख इंस्पेक्टर सिपाहियों के साथ निकल भागे। घटना को लेकर वकीलों में भी आक्रोश था। 
विज्ञापन

वे लिफ्ट कर्मी की पिटाई से नाराज थे। विक्रम ने मामले की शिकायत जिला जज से की। जिला जज ने अर्जी को कार्रवाई के निर्देश के साथएसएसपी को भेज दिया है। वहीं इंस्पेक्टर अतरसुइया अनिरुद्घ सिंह का कहना है कि लिफ्ट में मैं अकेले नहीं सिपाही, वकील और अन्य लोग भी थे। वे लोग परेशान थे। बाहर निकलने पर लिफ्ट चालक से शिकायत करने लगे तो वह भड़क गया। वह ऐसे बर्ताव कर रहा था जैसे हमलोग लिफ्ट के जानकार हों और सारी गलती उनकी हो।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें