फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरेराह युवती को स्कॉर्पियो में खींचा, सनसनी

Thu, 01 Mar 2018 09:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को भरे बाजार एक युवती को स्कॉर्पियो में खींचने की कोशिश की गई। युवती के चीखने पर लोग जुटे तो आरोपी उसे गाड़ी से नीचे धक्का देकर भाग निकले। युवती ने आरोप लगाया कि एक बड़े राजनीतिक दल से जुड़े और विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रह चुके नेता व उसके साथियों ने घटना को अंजाम दिया। हालांकि पुलिस मामले को दबाने में लगी रही। आननफानन में युवती को रोडवेज बस में बैठाकर लखनऊ भेज दिया। 
विज्ञापन


घटना करीब शाम सात बजे की है। लखनऊ की रहने वाली एक युवती कुछ घंटों पहले ही वॉल्वो बस से शहर पहुंची थी। यहां पहुंचकर वह कानपुर रोड पर रहने वाले एक बड़े राजनीतिक दल से जुड़े और विस चुनाव में प्रत्याशी रह चुके नेता के घर पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कुछ देर बाद अचानक युवती बाहर की ओर भागी। तभी उसके पीछे भी कुछ लोग दौड़े और उसे स्कॉर्पियो में खींचने की कोशिश की। युवती के शोर मचाने पर राहगीर दौड़े तो आरोपी युवती को गाड़ी से नीचे धकेलकर भाग निकले। घटना थार्नहिल पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर हुई। लोगों ने सूचना दी तो पुलिस पहुंच गई। युवती ने बताया कि वह लखनऊ की रहने वाली है और पांच महीने पहले तक यहां आरोपी नेता की कंपनी में काम करती थी। काम करने के दौरान नेता की ओर से उसे कार दी गई थी। युवती के मुताबिक, उससे अनुबंध किया गया था कि पांच साल तक कार उसके पास रहेगी। पांच महीने पहले आरोपी नेता ने उसे कंपनी से निकाल दिया तो वह लखनऊ चली गई। 

युवती का आरोप है कि बीती 24 फरवरी को उसकी बहन की शादी थी। इसके लिए वह 14 फरवरी को खरीदारी में जुटी थी कि तभी वहां पहुंचा आरोपी नेता जबरन कार छीन ले गया। आरोप है कि कार में शादी के लिए खरीदे गए गहनों समेत लाखों का सामान था। युवती के मुताबिक, यह पता चला कि कार आरोपी नेता के आवास पर खड़ी है तो वह बृहस्पतिवार को इलाहाबाद पहुंच गई। इसके बाद आरोपी नेता के घर पहुंचकर वह बातचीत ही कर रही थी कि उसके साथ अश्लील हरकत की गई। विरोध पर पीटा गया। बचने के लिए भागी तो उसे सरेराह स्कॉर्पियो में खींचने की कोशिश की गई। पुलिस कार्रवाई की बजाय मामले को दबाने की कोशिश में जुटी रही। आननफानन में युवती को रोडवेज बस में बैठाकर लखनऊ के लिए रवाना कर दिया गया। इस बारे में इंस्पेक्टर सिविल लाइंस शिवमंगल सिंह ने बताया कि युवती से लिखित शिकायत देने की बात कही गई तो उसने इंकार कर दिया। इसके बाद उसके कहने के अनुसार उसे लखनऊ भेज दिया गया। स्कॉर्पियो में खींचने की बात गलत है। मामला प्रेम प्रसंग का है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें