फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीडगंज के नीरज का हुआ बघाड़ा में कत्ल

Wed, 30 Aug 2017 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
Murder
विज्ञापन
छोटा बघाड़ा में गला रेतकर मारा गया युवक कीडगंज इलाके का नीरज भारतीय था। वह रविवार सुबह घर से निकलने के बाद से लापता था। परिजनों ने शव की शिनाख्त के बाद एक युवक के खिलाफ कर्नलगंज पुलिस को तहरीर दी। छोटा बघाड़ा में सोमवार सुबह एक प्लाट में युवक की रक्तरंजित लाश मिली थी। उसका कत्ल गला रेतकर किया गया था। पुलिस ने कपड़ों की तलाशी ली मगर मोबाइल या पर्स कुछ भी नहीं मिला। पुलिस शव को चीरघर में रखकर शिनाख्त का प्रयास कर रही थी। मंगलवार को अखबारों में अज्ञात युवक के कत्ल की खबर पाकर कीडगंज के गढ़ैया मुहल्ले से शिवकुमार भारतीय रिश्तेदारों संग पोस्टमार्टम हाऊस पहुंचा। दरअसल उसके पांच पुत्रों में तीसरे नंबर का नीरज (22) रविवार सुबह से लापता था। वह टैक्सी चलाकर अपना खर्च निकालता था। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन नीरज के बारे में कुछ पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन


पिता ने चीरघर में रखे शव को देखा तो सन्न रह गया। लाश उसके बेटे नीरज की थी। परिवार में कोहराम मच गया। सोमवार को शव मिलने के बाद बघाड़ा में रहने वाले अरुण यादव की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस लिखा गया था। शव की पहचान करने के बाद नीरज के पिता शिवकुमार ने पुलिस को नामजद तहरीर दी है। पिता ने पुलिस को बताया कि होली के दौरान मुहल्ले के एक परिवार से उनका झगड़ा हुआ था। पुलिस ने नीरज और उसके भाई कल्लू पर भी केस दर्ज किया था। विरोधी परिवार के ही युवक ने उनके बेटे नीरज को अगवा करने के बाद मार डाला। कर्नलगंज इंस्पेक्टर अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश हो रही है। हालांकि रात तक नामजद केस नहीं लिखा गया था। उधर, पोस्टमार्टम के दौरान परिजनों और डॉक्टरों के बीच झड़प होने पर एसआरएन चौकी की पुलिस चीरघर जाकर स्थिति संभाली।

होली के दौरान मारपीट के मामले में मजिस्ट्रेट ने नीरज के खिलाफ वारंट जारी किया था। कीडगंज पुलिस ने सोमवार रात नीरज के नहीं मिलने पर उसके भाई जीतू को उठा लिया। तब तक नहीं पता था कि नीरज का कत्ल हो गया है। मंगलवार सुबह पता चलने पर पुलिस ने फौरन जीतू को छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें