फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजापुर कब्रिस्तान में किशोर की सिर काटकर हत्या

Mon, 24 Jul 2017 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
राजापुर के क्रिश्चियन कब्रिस्तान में साइकिल मैकेनिक सुुमित (15) की सिर काटकर हत्या कर दी गई। रविवार सुबह लाश बरामद हुई। सुमित राजापुर का रहने वाला था। उधर सुमित की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरक र पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुुरू कर दी है।
विज्ञापन


राजापुर का सुमित एजी आफिस के सामने साइकिल मैकेनिक का काम करता है। दो साल पहले उसके पिता भारत की मौत हो चुकी है। परिवार में मां और तीन बहनें हैं। शनिवार को संजय काम करने के बाद घर नहीं पहुंचा तो मां ने थाना कैंट में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस और परिवार वाले किशोर सुमित को तलाश रहे थे लेकिन को जानकारी नहीं मिली। रविवार को कब्रिस्तान में घास काट रहीं महिलाओं को सिरविहीन लाश दिखाई दी तो उन्होंने शोर मचाया। थोड़ी ही देर में भीड़ जुट गई। धड़ से कुछ दूर ही सिर भी पड़ा मिला। उन्हीं महिलाओं ने शव की शिनाख्त भी की। इसके बाद सुमित के घरवालों को खबर दी गई।

फारेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की मदद से पुलिस ने काफी जानकारियां जुटाई हैं। व्हाइटनर और शराब की शीशियों से फिंगर प्रिंट भी लिए। लाश काफी गली हुई थी, जिसके कारण पहचानने में दिक्कत हो रही थी। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि चापड़ से किशोर की हत्या की गई है।
विज्ञापन


पुलिस को आशंका है कि राजापुर स्थित कब्रिस्तान में संजय की हत्या नशेड़ियों ने की होगी। दिन में लोगों की आवाजाही कम होने के कारण यहां पर नशेड़ी जमा होते हैं। इनमें छोटे बच्चों की संख्या भी ज्यादा है। व्हाइटनर को सूंघकर नशा किया जाता है। यह नशा सस्ता और तीखा है। कब्रिस्तान की यह जगह आसपास की कालोनियों में नशा करने वालों के लिए सुरक्षित स्थान है। यहां काफी संख्या में व्हाइटनर की शीशी के अलावा शराब की खाली बोतलें मिलीं हैं। नमकीन के पाउच भी पड़े मिले। पुलिस ने आसपास के लोगों से जानकारी कर यहां नशा करने के लिए एकत्रित होने वाले लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
 
 ‘सुमित के हत्यारों तक पहुंचने के लिए कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। आशंका है कि नशेडियों ने ही सुमित की हत्या की होगी।’ श्रीशचंद्र सीओ सिविल लाइंस
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें