फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमला नेहरू अस्पताल में मरीज की मौत पर जमकर बवाल

Tue, 21 Aug 2018 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
कमला नेहरू अस्पताल में सोमवार को मरीज की मौत के बाद जमकर बवाल हुआ। अस्पताल में भर्ती एक मरीज की मौत हो जाने पर कुछ लोगों ने कैंसर वार्ड में तोड़फोड़ की, साथ ही दो नर्सों को भी पीटा। घटना से नाराज स्टाफ हड़ताल पर चला गया। इस दौरान गंभीर हालत में पहुंचे दूसरे मरीज की इलाज न मिलने से मौत हो गई। विरोध जताने पर मृतक के परिजनों को अस्पताल में तैनात गार्डों ने पीट दिया, जिस पर तीमारदार भड़क उठे। पुलिस ने बहुत मान-मनौव्वल की तब जाकर लोग शांत हुए।
विज्ञापन


कमला नेहरू अस्पताल में 18 अगस्त को तेलियरगंज निवासी सुजीत कुमार (38) को भर्ती कराया गया था। अस्पताल स्टाफ का कहना है कि वह कैंसर से पीड़ित था। सोमवार सुबह 11.25 मिनट पर उसकी मौत हो गई। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया तो उनकी अस्पतालकर्मियों से नोकझोंक हो गई। इसके बाद वह शव लेकर चले गए। दोपहर एक बजे के करीब सात-आठ अज्ञात युवक कैंसर वार्ड में पहुंचे और तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस पर सलोनी व पूजा नाम की दो नर्सोें ने उन्हें रोका तो युवकों ने उन पर ही हमला बोल दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची लेकिन, तब तक हमलावर भाग निकले।

उधर घटना से नाराज कर्मचारियों और नर्सों ने कामकाज ठप कर दिया, साथ ही अस्पताल का गेट भी बंद करा दिया। सूचना पर शिवकुटी व जार्जटाउन पुलिस के साथ सीओ कर्नलगंज आलोक मिश्रा पहुंचे तो गेट खोला गया। उधर, इसी दौरान थरवई निवासी शिवचरण(65) को गंभीर हालत में लेकर उसके परिजन अस्पताल में पहुंचे। आरोप है कि दो घंटे तक तक शिवचरण रिसेप्शन पर ही पड़ा तड़पता रहा लेकिन, डॉक्टर उसे देखने नहीं पहुंचे। इलाज के अभाव में उसकी मौत हो गई, जिस पर परिजन बिफर पड़े। इस पर अस्पताल के गार्डों ने उन्हें पीट दिया। इस पर अस्पताल में मौजूद अन्य तीमारदार भड़क उठे। पुलिस के मान-मनौव्वल के बाद परिजन शिवचरण का शव लेकर चले गए। शाम चार बजे के करीब पुलिस कार्रवाई के आश्वासन पर नर्सें काम पर लौट आईं। अस्पताल प्रशासन की ओर से कर्नलगंज थाने में ात-आठ अज्ञात युवकों के खिलाफ तहरीर दी गई। सीओ आलोक मिश्रा ने बताया कि उपद्रवियों की तलाश की जा रही है। कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मरीज की मौत के बाद तीमारदारों ने नर्सों के साथ मारपीट और तोड़फोड़ की। असुरक्षा की भावना से परेशान नर्सों और कर्मचारियों को समझा दिया गया है। इलाज में लापरवाही के आरोप बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन

-डा. मधु चंद्रा, प्रशासनिक अधिकारी, कमला नेहरू अस्पताल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें